४ मार्च से शुरू होने वाले इस धारावाहिक में सौ्या और अरमान की शादी के लिए क्या चुनौतियां आती हैं और किस तरह अरमान, सौ्या के साथ छल करता रहेगा, दिखाया जाएगा। मोसे छल किए जाए, दो जुदा इंसानों की कहानी है, जिनमें एक महत्वाकांक्षी और संघर्षशील टीवी लेखिका सौ्या वर्मा और दूसरा है आकर्षक व सफल टीवी प्रोड्यूसर अरमान ओबेरॉय, जिसकी धोखे वाली फितरत भी है।
शादी के बाद और शादी से पहले लड़कियों को भी हक है अपने सपने पूरे करने का। इन सपनों के लिए लड़कियों को भी लडऩा चाहिए। शादी के बाद अकसर लड़कियां अपने सपनों को छोड़कर शादीशुदा जिंदगी में लग जाती हैं। जबकि उनको भी अपने सपने पूरा करने का हक है। यही थीम हमारे सीरियल की है। इसमें मैं (सौ्या) अपने सपने पूरे करने के लिए दिल जान से जुटी हूं। जबकि मेरे सपनों के बीच कई समस्याएं आती हैं। इसमें इमोशन के साथ सस्पेंस भी है।