scriptजिम्नेशियम के लिए भूमि पूजन | Bhoomi Poojan | Patrika News

जिम्नेशियम के लिए भूमि पूजन

locationइंदौरPublished: Jan 23, 2020 11:50:40 am

Submitted by:

Anil Phanse

10 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण

जिम्नेशियम के लिए भूमि पूजन

जिम्नेशियम के लिए भूमि पूजन

उज्जैन। वार्ड क्र. 52 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ के प्रयासों से नगर निगम 10 लाख रुपए की लागत से रवींद्रनगर हाथी पार्क उद्यान में जिम निर्माण कार्य करवा रहा है, जिसका भूमि पूजन नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने क्षेत्रीय रहवासियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर दीपचंद रोहरा, प्रेम छाबड़ा, रामचंद्र नायगांवकर, हंसराज रोहरा, हरीश तनेजा, नितिन मुसले, डॉ. प्रीति जैन, डॉ वंदना केकरे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी गण उपस्थित थे।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा
रतलाम। तेजस्वी भारत की बेटी संस्था के अन्तर्गत चलाए जा रहे बाल संस्कार केन्द्र की शुरुआत पचौरी सभा गृृह, काटजू नगर में हुई। बाल संस्कार केन्द्र के चौथे सीजन में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता रखी गई। केन्द्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कारित करना, अपनों से बड़ों का आदर करना, अपनी सत्यता से परिचित कराना था। संस्था अध्यक्ष डॉ. स्मिता शर्मा, किरण शर्मा, जयश्री कुलकर्णी, सुधा गुप्ता, संध्या उपाध्याय आदि उपस्थित थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो