इंदौर

बड़ी खबर : 50 दिन बंद रहेंगीं इंदौर-मुंबई के बीच उड़ानें

बड़ी खबर : 50 दिन बंद रहेंगीं इंदौर-मुंबई के बीच उड़ानें

इंदौरFeb 01, 2019 / 04:57 pm

हुसैन अली

बड़ी खबर : 50 दिन बंद रहेंगीं इंदौर-मुंबई के बीच उड़ानें

इंदौर. मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 50 दिनों तक रनवे रिपेयर का काम होना है, जिसके चलते इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ेगा। दरअसल एक महीने से अधिक समय के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे मरम्मत के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इंदौर से मुंबई जाने वाली दर्जनों उड़ानें निरस्त रहेंगी। जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर एक रनवे को 7 फरवरी से 30 मार्च तक बंद रखा जाएगा। यहां पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रनवे पर फ्लाइट लैंड नहीं होगी। इस कारण इंदौर-मुंबई की आने जाने वाली तीन-चार उड़ान निरस्त रहेेंगीं।
तीन दिन होगा सुधार

यहां रनवे पर 7 फरवरी और 30 मार्च के बीच हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर के शाम 5 बजे तक सुधार कार्य किया जाएगा। इधर इंदौर से हर दिन दिनभर में करीब 10 फ्लाइट मुंबई आना-जाना करती है। सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच में करीब 4 से 5 फ्लाइट रवाना होती है।
बढ़ेगा किराया

दोपहर की फ्लाइट निरस्त होने से सुबह और शाम की फ्लाइट के किराये इजाफा होगा। ट्रेवल्स संचालकों के अनुसार वर्तमान में मुंबई का किराया 4 से 5 हजार रुपए तक है। लेकिन 7 फरवरी के बाद यह किराया बढ़ जाएगा। कैंसल फ्लाइट के यात्रियों के दबाव के चलते यह किराया बढ़ेगा।

Home / Indore / बड़ी खबर : 50 दिन बंद रहेंगीं इंदौर-मुंबई के बीच उड़ानें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.