प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में लूट की नीयत से हत्या की बात सामने आ रही है। महिला के घर के सामने रहने वाला दीपेश परेशान था। पुलिस को लग रहा है की उसने महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुसकर उससे लूटपाट की और हत्या कर दी। वह बॉडी के हाथ-पैर बांधकर उसके ठिकाने लगाने की योजना बना रहा होगा तभी महिला की बहू का फोन आ गया और उसने उन्हें गुमराह करने के लिए अरविंदो अस्पताल बुला लिया। रात में लोगों ने दीपेश को छत से कूदकर भागते देखा था, तभी पुलिस को उसका नाम बता दिया था। इसके बाद पुलिस ने दीपेश के बारे में पुछताछ शुरू की तो उसकी मुफलिसी की बात सामने आई। दीपेश के साथ उसका भाई भी फरार है। मामले में शाम तक पुलिस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा देगी। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा महिला की हत्या कब हुई थी। महिला के घर की तलाशी भी ली जा रही है की उसके घर से क्या क्या सामान गायब है। महिला ने जो गहने पहने थे वह भी नहीं मिले।
पुलिस के अनुसार कमरे में प्लायवुड पर लाश मिली। लाश के पास पेट्रोल की बोतल रखी थी। डिब्बे में घी भरा हुआ भी बरामद हुआ है। कमरे में परफ्यूम काफी छिडक़ा था। पीछे के कमरे में फांसी का फंदा भी छत पर बांध रखा था। सोफा भी अस्त-व्यस्त था। पुलिस को लग रहा है कि हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई लेकिन जब आरोपी सफल नही हुआ तो बॉडी को प्लायवुड पर रख दिया। पास में पेट्रोल होने से लग रहा है कि आरोपी ने शव जलाने की योजना बनाई लेकिन सफल नही हुआ। इसके बाद पीछे से भाग गया।
प्रेमा दो मंजिल मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थी। पति ईश्वर झमटानी 10 साल पहले ए सडक़ दुर्घटना में चल बसे। वे कॉटन ब्रोकर थे। प्रेमा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश ट्रेडिंग का काम करता है। वह पत्नी और बच्चों के साथ बिचौली मर्दाना में रहता है। सुरेश सप्ताह में एक दो-बार मां से मिलने आता था। छोटा-बेटा दीपक 2015 से ही पत्नी और बच्चे के साथ लापता है। उस पर करोड़ों रुपए के कर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है।