scriptBig revelation in the investigation of 4 lakh children, hemoglobin level found in 50 children | Hemoglobin level: 4 लाख बच्चों की जांच में बड़ा खुलासा, 50% बच्चों में मिला हीमोग्लोबिन का लेवल | Patrika News

Hemoglobin level: 4 लाख बच्चों की जांच में बड़ा खुलासा, 50% बच्चों में मिला हीमोग्लोबिन का लेवल

locationइंदौरPublished: Sep 18, 2023 05:47:07 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

इंदौर। जिले में हर चार में से दो बच्चे एनीमिया (हीमोग्लोबिन की कमी) से पीड़ित हैं। यह जानकारी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए दस्तक अभियान की रिपोर्ट में सामने आई है। अभियान के दौरान 4 लाख 2 हजार बच्चों की जांच की गई, इनमें से लगभग एक लाख 95 हजार बच्चे एनीमिक पाए गए।

red-cell-with-white-circle-inside-it_11zon.jpg
hemoglobin level

मतलब इन बच्चों में हीमोग्लोबिन का स्तर औसत से कम पाया गया। आमतौर पर बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 11 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर (डीएल) के बीच होना चाहिए। 1.01 लाख बच्चों में यह स्तर 10 से 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आठ सितंबर तक अभियान चलाया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.