scriptBirthday gang attacked the young man | बर्थ डे गैंग ने किया युवक पर हमला | Patrika News

बर्थ डे गैंग ने किया युवक पर हमला

locationइंदौरPublished: Jan 10, 2023 11:15:36 am

Submitted by:

Manish Yadav

- घर लौटते हुए रास्ते में किया हमला

Crimenews
Crimenews
इंदौर। मूसाखेड़ी में रहने वाले एक बस कर्मचारी पर बर्थडे गैंग ने हमला कर दिया। वह घर जा रहा था। इसी दौरान जन्मदिन मना रहे आरोपियों से उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया।
आकाश पिता रमेश (30) निवासी मूसाखेड़ी को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया था। उसके पिता ने बताया कि आकाश बस पर काम करता है। कल रात को डिपो में बस खड़ी करके घर आया। उसके साथ में ड्राइवर भी था। वह घर से बाइक लेकर छोडऩे के लिए तीन इमली तक गया था। वहां से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी जन्मदिन मना रहे थे। वह उनके पास से जाने लगा। इस पर आरोपियों ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। उसके सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। चोट लगने के कारण वह बाइक से नीचे गिर गया। इस पर आरोपियों ने पास ही में पड़ा गमला उठाकर उसके पैर पर मार दिया। उसने फोन किया तो परिवार के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। आकाश वहां पर पड़ा हुआ था। उसे लेकर वह एमवायएच आ गए, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.