scriptCongress Membership: सदस्यता अभियान में भाजपा आगे और कांग्रेस पीछे | BJP ahead and Congress behind in membership campaign | Patrika News

Congress Membership: सदस्यता अभियान में भाजपा आगे और कांग्रेस पीछे

locationइंदौरPublished: Aug 29, 2019 11:15:43 am

Submitted by:

Uttam Rathore

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जाहिर की गहरी चिंता, अब प्रभारी मनोहर बैरागी लेंगे कांग्रेसियों की क्लास, पार्टी कार्यालय गांधी भवन में पहली बार होगी बैठक और नेताओं का लगेगा मेला

Congress Membership: सदस्यता अभियान में भाजपा आगे और कांग्रेस पीछे

Congress Membership: सदस्यता अभियान में भाजपा आगे और कांग्रेस पीछे

इंदौर. कांग्रेस में सदस्यता अभियान के लिए इंदौर जिले और शहर की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी को सौंपी गई है, जो कि उज्जैन के रहने वाले हैं। सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेसियों की क्लास लेने के लिए बैरागी 30 अगस्त को इंदौर आएंगे। गांधी भवन में पहली बार अभियान को लेकर बैठक होगी, जबकि बैरागी की नियुक्ति हुए दो माह के आसपास हो गए हैं। दरअसल, सदस्यता अभियान में भाजपा संगठन आगे और कांग्रेस पीछे है।
भाजपा की तरह कांग्रेस भी सदस्यता अभियान चला रही है। इसको लेकर ज्यादा हलचल न तो शहर में नजर आ रही और न ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में। सदस्यता अभियान में कांग्रेस पिछड़ते जा रही है। इस पर जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सदस्य बनाने के काम में तेजी लाने के आदेश शहर-जिला अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को दिए हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सदस्यता अभियान की धीमी चाल को देखते हुए उन्होंने उज्जैन में रहने वाले वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी को जिला प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है ताकि अभियान में तेजी आए। बैरागी की नियुक्ति हुए तकरीबन दो माह हो गए, लेकिन अभियान को लेकर कांंग्रेसियों की बैठक लेने के लिए वे 30 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। पार्टी कार्यालय गांधी भवन में दोपहर ३ बजे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक होगी। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन और कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित प्रदेश व शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, जीते-हारे सांसद, विधायक, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, मंडलम व सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की जाएगी जो कि अभी कांग्रेस में शुरू ही नहीं हुआ है। हालांकि अभियान प्रभारी बैरागी शहर के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की भी बैठक लेंगे।
कांग्रेस से ज्यादा भाजाप सक्रीय
प्रदेश अध्यक्ष नाथ ने निर्देशित किया है कि सभी जिला प्रभारी उनके नाम के आगे उल्लेखित जिले में सदस्यता अभियान में समन्वयक के रूप में काम करेंगे। साथ ही संलग्न परिपत्र में उल्लेखित जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय कर सभी संबंधितों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस का सदस्यता बनाएंगे। मालूम हो कि सदस्यता अभियान को लेकर जिस तरह से भाजपा का पूरा संगठन सक्रिय रहा उस तरह से कांग्रेस संगठन नहीं। सदस्यता अभियान को लेकर न तो शहर कांग्रेस कमेटी में कोई आयोजन हुआ और न ही जिला कांग्रेस कमेटी में, जबकि भाजपा के संगठन के पदाधिकारी और नेता सहित कार्यकर्ता चौराहा-चौराहा व गली-गली घूमकर सदस्य बनाने का साथ फॉर्म भरवाने का काम में अव्वल रहे हैं। अब देखना यह है कि सदस्यता को लेकर कल हो रही कांग्रेस की बैठक के बाद अभियान को लेकर क्या रणनीति बनती और कैसे काम होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो