script

Election 2019 : आखिरी दिन भी आराम नहीं, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपा ये काम

locationइंदौरPublished: May 18, 2019 02:17:41 pm

लोकसभा चुनाव को लेकर कल मतदान होना है, लेकिन भाजपा आज आखिरी दिन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

bjp

Election 2019 : आखिरी दिन भी आराम नहीं, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपा ये काम

इंदौर. लोकसभा चुनाव को लेकर कल मतदान होना है, लेकिन भाजपा आज आखिरी दिन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। संगठन ने पूरी ताकत झोंकते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को घर-घर दस्तक देने के अभियान पर लगा दिया है ताकि कोई कसर बाकी न रह जाए। इधर, मतदान के दौरान बूथ व बाहर टेबल पर बैठने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है।
जैसे परीक्षा में विद्यार्थी पेपर शुरू होने के पहले तक पढ़ाई करता है ताकि कुछ छूट ना जाए, जिसका उसे खमियाजा न भुगतना पड़े ऐसे ही हाल भाजपा के हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में संगठनात्मक कसावट बना रखी है। योजना के हिसाब से अब तक कार्यकर्ता दो बार बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क कर चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में तो पार्टी ने भी मतदाता पर्ची का वितरण किया है।
आज एक बार फिर संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा के निर्देश पर बूथों पर संपर्क किया जा रहा है। इसमें बूथ पर रहने वाले कार्यकर्ताओं के साथ में मंडल से लेकर राष्ट्रीय नेता, पार्षद, विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। घर-घर जाकर नेता व कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धि और पांच माह में कमलनाथ सरकार की नाकामियों को रखेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में कर्ज माफी के मुद्दे को भुनाया जा रहा है तो शहर में बढ़ते अपराध और बिजली की समस्या को सामने रखा जा रहा है।
बूथ पर बैठने वालों की सूची तैयार

इंदौर जिले में कुल 2881 बूथ हैं। जिसमें महू विधानसभा भी शामिल है। भाजपा ने मंडल स्तर पर बूथ पर बैठने वाले दो -दो कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है। बारी-बारी से दोनों कार्यकर्ता इंदौर बैठेंगे। इसके अलावा टेबल पर बैठने वालों की सूची भी बनाई गई है जिन्हें जवाबदारी दी जाएगी। सभी बीएलए को सुबह 6 बजे बूथ पर पहुंचना पड़ेगा।
सबको दिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के नाम

प्रदेश सरकार पर कांग्रेस का कब्जा है जिसको देखते हुए भाजपाइयों को आशंका है कि वे गड़बड़ी करने का प्रयास करेंगे। इसके चलते पार्टी ने सभी विधानसभाओं में ड्यूटी पर लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, कलेक्टर और केंद्रीय चुनाव आयोग से आए पर्यवेक्षक के नंबर और नाम सभी जवाबदार कार्यकर्ताओं को दे दिए हैं। कुछ भी होने पर पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देने का संदेश दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो