scriptभाजपा नेता ने ऑटो चालक को पीटा, गोली चलाई ! | BJP leader beaten the auto driver | Patrika News

भाजपा नेता ने ऑटो चालक को पीटा, गोली चलाई !

locationइंदौरPublished: Jul 13, 2019 11:19:35 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– सदर बाजार पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, किया गिरफ्तार
– भाजयुमो का पदाधिकारी रहा कमल, गोलू शुक्ला का है भाई
 

crime news

भाजपा नेता ने ऑटो चालक को पीटा, गोली चलाई !

इंदौर। मरीमाता चौराहे पर सुबह करीब ५.३० बजे भाजपा नेता कमल शुक्ला का एक ऑटो चालक से विवाद हो गया। विवाद के बाद कमल ने उसके साथ मारपीट की और उसका ऑटो फोड़ दिया। फरियादी ने आरोप लगाया कि कमल ने उस पर गोली भी चलाई। पुलिस ने कमल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाई या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

सदर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी ऑटो चालक सलीम की शिकायत पर कमल शुक्ला पर प्रकरण दर्ज किया है। सलीम ने पुलिस को बताया कि सुबह मरीमाता चौराहे पर उसका ऑटो और कमल शुक्ला की कार एक ही लेन में आमने-सामने हो गए। इसी पर दोनों को विवाद हुआ और कमल ने मारपीट शुरू कर दी। उसका रिक्शा फोड़ दिया और उस पर गोली चला दी। हालांकि सलीम को गोली नहीं लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सलीम की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित कमल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, सलीम को सुबह पुलिस ने इलाज के लिए एमवाय अस्प्ताल भेजा। गरीब नवाज कॉलोनी निवासी सलीम का कहना है कि पुलिस ने कमल शुक्ला पर गोली चलाने की धारा नहीं लगाई। आरोपित ने मेरा ऑटो भी फोड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि गोली चलाई या नहीं इसकी जांच कर रहे हैं। मौके पर पुलिस भेजी है, चौराहे पर लगे सीसीटीवी की भी जांच करवाएंगे। कमल गोली चलाने से मना कर रहा है। गौरतलब है कि कमल भाजयुमो का पदाधिकारी रहा है और उसका भाई गोलू शुक्ला भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष है। मरीमाता चौराहे पर ही इनका ऑफिस है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो