script

MP Election : भाजपा नेता बोले- शिवराज चाटूकारों से घिरे रहे और सत्ता कांग्रेस ले गई

locationइंदौरPublished: Dec 12, 2018 03:56:24 pm

मध्यप्रदेश में करारी हार के बाद भाजपा में सियासत गरमा गई है।

bjp

MP Election : भाजपा नेता बोले- शिवराज चाटूकारों से घिरे रहे और सत्ता कांग्रेस ले गई

इंदौर. मध्यप्रदेश में करारी हार के बाद भाजपा में सियासत गरमा गई है। नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ गया है। शिवराजसिंह चौहान हमेशा चाटूकारों से घिरे रहे। पार्टी ने अपने ही कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं किया। केवल समय आने पर जमीनी कार्यकर्ताओं की पूछपरख हो रही है।
sattan
इसके उलट बाहर से आए नेताओं को ज्यादा तवज्जो दिया। पार्टी में यह भ्रम फैल गया है कि मोदी और शाह से बड़ा कोई नेता नहीं है। यह भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। मोदी और शाह की कोशिशों में भी सुधार की गुंजाइश है। नोटबंदी और जीएसटी भाजपा की हार की बड़ी वजह बनी। इस चुनाव में पार्टी चेहरे नहीं बदल पाई। कांग्रेस की जीत को लेकर सत्तन बोले कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव नहीं जीत पाई है। हमारे नेताओं ने ही राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर उन्हें बड़ा बना दिया। अगर यही स्थिति रही तो २०१९ का चुनाव जीतना भी भाजपा के लिए मुश्किल हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो