scriptBjp News: भाजपा विधायक ने दिया ऑफर : 100 सदस्य बनाने वालों की खुद भरेंगे फीस | BJP MLA offers: 100 members who make their own fees | Patrika News

Bjp News: भाजपा विधायक ने दिया ऑफर : 100 सदस्य बनाने वालों की खुद भरेंगे फीस

locationइंदौरPublished: Aug 28, 2019 10:53:36 am

Submitted by:

Mohit Panchal

Bjp News: विधानसभा-3 के भाजपाइयों को राहत, शहर में आज से शुरू हुआ सक्रिय सदस्यता का अभियान

Bjp News: भाजपा विधायक ने दिया ऑफर : 100 सदस्य बनाने वालों की खुद भरेंगे फीस

Bjp News: भाजपा विधायक ने दिया ऑफर : 100 सदस्य बनाने वालों की खुद भरेंगे फीस

इंदौर। आज से भाजपा में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके लिए सभी जवाबदारों को कल रसीद कट्टे बांट दिए गए। उन्हें ही ये तमगा मिलेगा, जिन कार्यकर्ताओं ने २५ से अधिक साधारण सदस्य बनाए हैं। इधर, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने घोषणा कर दी कि तीन नंबर में जिस भी सदस्य ने सौ से अधिक साधारण सदस्य बनाए हैं, उसकी फीस वे जमा कराएंगे।
संगठन चुनाव के चलते भाजपा में साधारण सदस्यता के बाद आज से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू हो गया। इसके चलते कल दीनदयाल भवन में विधायक, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों की बैठकें हुई। नगर अध्यक्ष गोपी नेमा और अभियान के प्रभारी कमल वाघेला ने ४ लाख ३ हजार नए सदस्य बनाए जाने का आंकड़ा पेश कर सभी को बधाई दी।
इसके साथ शाम को सक्रिय सदस्य के रसीद कट्टे ले जाने का आग्रह किया। इसके चलते रात ८ बजे से रसीद कट्टे बांटने का सिलसिला शुरू हुआ जो रात ११ बजे तक चला। इस बीच आकाश ने अपने क्षेत्र से जुड़े पार्षद, नगर पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक बुलाई। बताया गया कि सबसे छोटी होने के बावजूद ४६ हजार सदस्य बनाकर दिए हैं।
२५ से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाना है। इस पर जानकारी दी गई कि इसके लिए ३०० व ५०० रुपए वाले रसीद कट्टे आ गए हैं। एक कार्यकर्ता ने खड़े होकर बोल दिया कि अभी तक तो आजीवन सहयोग निधि में पैसे दिए हैं।
आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि फिर ५०० रुपए जमा कराएं। ये सुनकर आकाश ने कहा कि सौ साधारण सदस्य बनाने वाले जितने भी कार्यकर्ता हैं, उन सबकी फीस मैं भरुंगा। मंडल अध्यक्षों को बोला कि वे रसीद काट दें और पैसे मुझसे ले लें। मंडल अध्यक्षों ने भी तुरंत ३७० कार्यकर्ताओं का आंकड़ा निकालकर दे दिया।
पूछ लें चंदू से
कल दोपहर बैठक के दौरान दो नंबर विधानसभा के एक मंडल अध्यक्ष ने पार्षद मनोज मिश्रा व ज्योति तोमर के सबसे ज्यादा सदस्य बनाए जाने के आंकड़े पर आपत्ति ली। कहना था कि ये कैसे जगजाहिर हो गया कि दोनों ने इतने सदस्य बनाए। इस पर नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने चुटीले अंदाज में बोला कि ये कैसे होता है तुम चंदू (एमआईसी सदस्य चंदूराव शिंदे) से पूछ लेना। वह बहुत अनुभवी हैं। इस पर जमकर ठहाके लगे।
500 से ज्यादा सदस्य बनाने वालों का सम्मान
नगर भाजपा ने घोषणा की है कि इंदौर में जिस भी कार्यकर्ता ने 500 से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, उनका सम्मान किया जाएगा। इसको लेकर कोई बड़ा आयोजन भी किया जा सकता है, तो किसी बड़े नेता के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम में भी करवाया जा सकता है। काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान करना जरूरी है। इस पर जमकर तालियां बजीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो