scriptVIDEO : भाजपा विधायक ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, बोलीं- तीन तलाक के विरोध ने मोदी को दिलाए वोट | bjp mla usha thakur talks about nathuram godse | Patrika News

VIDEO : भाजपा विधायक ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, बोलीं- तीन तलाक के विरोध ने मोदी को दिलाए वोट

locationइंदौरPublished: May 29, 2019 03:23:57 pm

गोडसे वाले बयान के बाद मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसे बयानों से भाजपा की सोच उजागर होती है।

bjp

VIDEO : भाजपा विधायक ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, बोलीं- तीन तलाक के विरोध ने मोदी को दिलाए वोट

इंदौर. भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब भाजपा की विधायक उषा ठाकुर ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथुराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहा है। इंदौर में देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति के एक कार्यक्रम में उषा ठाकुर ने गोडसे से संबंधित सवाल पर कहा कि वे राष्ट्रवादी थे। कोई व्यक्ति जीवन भर देश की चिंता करता है। क्या परिस्थिति रही होगी जो उन्होंने यह निर्णय लिया यह तो वह ही जानते हैं। हमें इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर उषा ने कहा कि तीन तलाक के विरोध ने मोदी को वोट दिलाए। मोदी सरकार के फैसले से अल्पसंख्यक महिलाओं ने जो राहत महसूस की ये उसी का परिणाम है। मुस्लिम बहनों ने भी उन्हें राष्ट्र नायक के रूप में स्वीकारा है। विधायक उषा ठाकुर के गोडसे वाले बयान के बाद मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसे बयानों से भाजपा की सोच उजागर होती है।
प्रज्ञा ठाकुर ने भी दिया था ऐसा बयान

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल से सांसद चुनी गई प्रज्ञा ठाकुर ने भी गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया था। उज्जैन के पास आगर में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि गोडसे राष्ट्रभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले पहले अपने गिरेबां में झांके। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। बयान के बाद पार्टी में बवाल मच गया था। भाजपा ने इसे व्यक्तिगत बयान करार दिया था। सभी ओर से दबाव बना तो प्रज्ञा ने इस पर माफी मांगी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा को दिल से कभी भी माफ नहीं कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो