scriptसदस्य बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी जाएंगे घर घर | BJP National leaders will also take part in the membership campaign | Patrika News

सदस्य बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी जाएंगे घर घर

locationइंदौरPublished: Jul 14, 2019 11:04:14 am

Submitted by:

Mohit Panchal

नगर ने नामों सूची तैयार करके विधानसभा में सौंपी, कौन कहां जाएगा मांगी जानकारी, रखी जाएगी नजर

bjp

सदस्य बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी जाएंगे घर घर

इंदौर। २१ जुलाई से भाजपा दस दिनी महासदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इसमें पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी जिसमें वार्ड से लेकर दिल्ली तक के नेताओं को काम पर लगाया जाएगा। उनकी सूची बनाकर नगर इकाई ने विधानसभाओं में सौंप दी है। साथ में जानकारी मांगी है कि कौन कहां के अभियान में शामिल होगा।
सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर से भाजपा में निगरानी हो रही है। दिल्ली में बैठे नेता सभी प्रदेशों के संपर्क में है और समय-समय पर आंकड़े बता रहे हैं। उसके बाद प्रदेश की टीम जिलों को अपने लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने २१ से ३१ जुलाई के बीच में महा सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है।
पार्टी ने साफ कर दिया है कि इसमें अभियान में कोई फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। सभी को काम पर लगना होगा।इसको देखते हुए नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा व अभियान प्रभारी कमल वाघेला ने सभी विधानसभाओं में रहने वाले मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सूची तैयार कर सभी को सौंप दी है। इसमें करीब ५५० नाम शामिल हैं, जबकि पूर्व में मंडलों ने सूची बनाकर सौंप दी थी।
संगठन ने साफ कर दिया है कि सभी नेताओं को महासंपर्क अभियान में लगाया जाए। कौन-कौन किस-किस बूथ पर जाएंगे, इसकी सूची सौंपी जाए। भविष्य में देखा जाएगा कि उन बूथों पर कितनी सदस्यता हुई। बकायदा इसकी रिपोर्ट प्रदेश का संगठन भी मांगेगा। १०० सदस्य से कम बनाने वाले नेता की सक्रिय सदस्यता भी खतरे में आ सकती है।
होगी कार्यशाला
नगर भाजपा के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद तय हुआ है कि अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन रखा जाएगा। इसमें नगर की कार्यकारिणी व वरिष्ठ नेताओं को बुलाया जाएगा। साथ में उन्हें काम पर भी लगने का आग्रह किया जाएगा। संभावना है कि शनिवार या रविवार में ये कार्यशाला
की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो