scriptBJP on the seat of Indore 4 assembly constituency for 33 years. | 33 साल से भाजपा का 'राज', 30 साल से एक ही परिवार के नेता विधायक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ | Patrika News

33 साल से भाजपा का 'राज', 30 साल से एक ही परिवार के नेता विधायक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

locationइंदौरPublished: Oct 15, 2023 09:01:39 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

इंदौर 4 विधानसभा क्षेत्र की अहम सीट पर भाजपा का 33 साल से 'राज' है। इस सीट पर 30 साल से एक ही परिवार के नेता विधायक बनते रहे हैं। पहले 1993 से 2003 तक लक्ष्मणसिंह गौड़ भाजपा विधायक रहे, वहीं इनके बाद उनकी पत्नी मालिनी गौड़ 2008 से अब तक विधायक हैं।

kunigal_assembly_election_20231682424779638.jpg
mp election 2023

यहां कांग्रेस को आखिरी बार 1985 में जीत मिली थी। सबसे पहले इस सीट से जनता पार्टी के वल्लभ शर्मा (1977) चुनाव जीते थे। उसके बाद 1980 में वल्लभ शर्मा को हराकर कांग्रेस ने एक बार फिर इस सीट पर कब्जा जमा लिया, लेकिन भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाया। कैलाश ने कांग्रेस के विधायक को हराकर यह सीट हासिल की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.