scriptभाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति | BJP President Warns of Movement, Administration Surrendered | Patrika News

भाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति

locationइंदौरPublished: Sep 11, 2019 10:25:26 am

Submitted by:

Mohit Panchal

नगर भाजपा अध्यक्ष बोले : हम तो शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, बवाल होता है तो आपकी जिम्मेदारी
 

भाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति

भाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति

इंदौर। कमलनाथ सरकार को जगाने के लिए भाजपा के घंटानाद आंदोलन की अनुमति देने से पुलिस-प्रशासन ने इनकार कर दिया। इस पर भाजपा ने सख्त चेतावनी दी कि ये आंदोलन शांतिपूर्वक है, लेकिन नहीं करने दिया तो जगह-जगह प्रदर्शन होगा, जिम्मेदारी आपकी होगी। आखिर प्रशासन ने अनुमति दे दी।
आज इंदौर संगठन हरसिद्धि से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल रहा है। आंदोलन को लेकर सोमवार को पेंच फंस गया था। रावजी बाजार पुलिस ने आंदोलन व कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इस पर कल दिनभर दीनदयाल भवन में गहमा-गहमी रही। साधारण प्रदर्शन को जंगी बनाए जाने की रणनीति भी तैयार हो गई।
इस बीच नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा ने अफसरों को फोन लगाकर कहा कि शांतिपूर्वक होने वाले आंदोलन की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार के इशारों पर आप ऐसा कर रहे हैं, तो परिणाम भी आपको ही भुगतना होंगे। हम जगह-जगह आंदोलन करेंगे, आपको जो कार्रवाई करना हो करना। माहौल खराब होता है तो जिम्मेदार आप लोग ही होंगे।
अफसरों को समझ आया कि नया बवाल खड़ा हो जाएगा। तय हुआ कि कर्बला जाने वाले मार्ग यानी हेमू कालानी चौराहे पर भीड़ जमा न होकर फायर ब्रिगेड के सामने मंच लगाया जाए। रैली वहां आकर खत्म हो जाएगी, जहां सभा होगी। इस पर सहमति बनने के बाद रात ९ बजे को एसडीएम शाश्वत शर्मा ने अनुमति जारी कर दी। कर्बला जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल रहेगा।
बरसात को देख नरम पड़ा रुख
इसके पीछे एक तर्क ये भी दिया जा रहा है कि प्रशासन को समझ में आ गया था कि बरसात की वजह से वैसे ही कार्यकर्ता कम होंगे तो दूसरी तरफ कर्बला मेले में भी शाम को ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में नियंत्रण आसानी से हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो