कल मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण था जिसमें इंदौर भी शामिल था। यहां पर जिला पंचायत के 17 वार्ड, चार जनपदों के 100 वार्ड और 1259 पंचायतों में सरपंच व पंचों के चुनाव हुए।मतदाताओं में इतना जबर्दस्त उत्साह था कि दो दर्जन से अधिक बूथों पर रात तक वोटिंग चलती रही तो दूसरी तरफ समय पर मतदान वाली जगहों पर गणना का काम शुरू हो गया था। देर रात तक गणना जारी थी जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर की मेहनत सफल होती नजर आई।
गौरतलब है कि इंदौर जिला पंचायत के 17 वार्डों में से भाजपा ने 13 जीतकर एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है जिसके लिए भाजपा से वार्ड 10 से श्यामूबाई भगवान परमार और वार्ड 12 से रीना सतीश मालवीय ने जीत दर्ज करा दी। तीसरी दावेदार यानी वार्ड 11 की प्रत्याशी सुनिता सिसोदिया चुनाव हार गईं। यहां कांग्रेस से ममता पति आशित चौविसिया चुनाव जीतीं जो कांग्रेस के लिए एक उम्मीद बन सकती थीं, लेकिन बहुमत के लिए आंकड़ा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।
इधर, वार्ड नंबर 4 को लेकर देर रात तक मतगणना चलती रही तो कुछ पोटियों की गणना को रोक दिया गया। उससे पहले तक करीब 4 हजार वोटों से भाजपा के प्रत्याशी दिलीप पटेल आगे थे। आखिर में पटेल ने जीत दर्ज कराई। इधर, महू के वार्ड 5 व 6 की तीन-तीन पोटियों को लेकर भारी कशमकश थी जिसमें रात को गणना बंद कर दी गई थी। बाद भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट गई।
चार में से एक जनपद जीती कांग्रेस
इंदौर जिले में चार जनपद हैं जिसके चुनाव भी कशमकश भरे रहे। देपालपुर, महू और सांवेर पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, लेकिन इंदौर जनपद में पूर्व परिणामों की तरह निराशा हाथ लगी। यहां के 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कराई है। इसमें कांग्रेस के निष्कासित नेता रामङ्क्षसह पारिया भी भारी अंतर से चुनाव जीते। पूर्व में उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी पारिया जनपद अध्यक्ष थीं। भाजपा के 9 सदस्य चुनाव जीते।
इंदौर जिले में चार जनपद हैं जिसके चुनाव भी कशमकश भरे रहे। देपालपुर, महू और सांवेर पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, लेकिन इंदौर जनपद में पूर्व परिणामों की तरह निराशा हाथ लगी। यहां के 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कराई है। इसमें कांग्रेस के निष्कासित नेता रामङ्क्षसह पारिया भी भारी अंतर से चुनाव जीते। पूर्व में उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी पारिया जनपद अध्यक्ष थीं। भाजपा के 9 सदस्य चुनाव जीते।
इंदौर से लगी पंचायतों में कांग्रेस जिला पंचायत और जनपद के अलावा सरपंच को लेकर भी रोचक मुकाबले हुए। इंदौर से लगी पंचायतों में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं जिसमें कांग्रेस का पंजा लहराया। मोरोद, उमरीखेड़ा, असरावद, रालामंडल, मिर्जापुर, तिल्लौर खुर्द, तिल्लौर बुजुर्ग, बिहाडिय़ा, काचरोद, पिपलदा, दुधिया, मुंडला दोस्तदार, ङ्क्षरजलाय, ङ्क्षसहासा, पिपलदा, सोनवाय, सिंधी बड़ोदा, धमनाय में कांग्रेस के सरपंच जीते। वहीं, माचला, सनावदिया, जामनिया खुर्द, देवगुराडिय़ा, उमरिया खुर्द, रंगवासा, नौनोद, कलारिया, नरलाय, धरनावद, सिंदोड़ा, तिनछा में भाजपा के सरपंच बने।
इनके सिर सजा जीत का सेहरा वार्ड 1 - रामेश्वर चौहान - भाजपा
वार्ड 2 - शोभा राठी - भाजपा
वार्ड 3 - अनिता चौधरी - कांग्रेस
वार्ड 4 - दिलीप पटेल - भाजपा
वार्ड 5 - कन्हैयालाल ठाकुर - कांग्रेस
वार्ड 6 - अरुणा निनामा - भाजपा
वार्ड 7 - केसरसिंह - भाजपा
वार्ड 8 - रूपमा भुरू सिंह - कांग्रेस
वार्ड 9 - दिनेश चौहान - भाजपा
वार्ड 11 - श्यामूबाई परमार - भाजपा
वार्ड 11 - ममता चौविसिया -कांग्रेस
वार्ड 12 - रीना मालवीय - भाजपा
वार्ड 13 - विद्या पटेल - भाजपा
वार्ड 14 - रीना कामदार - भाजपा
वार्ड 15 - दशरथसिंह - भाजपा
वार्ड 16 - मीरा ठाकुर - भाजपा
वार्ड 17 - भारतसिंह - भाजपा