scriptकांग्रेस सरकार के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएगा भाजयुमो | BJYM will protest against Congress government | Patrika News

कांग्रेस सरकार के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएगा भाजयुमो

locationइंदौरPublished: Aug 09, 2019 10:57:59 am

Submitted by:

Mohit Panchal

बिजली, पानी और सड़क को लेकर होगा प्रदर्शन

mashal

कांग्रेस सरकार के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएगा भाजयुमो

इंदौर। कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजयुमो एक बार फिर मोर्चा खोलने जा रहा है। आरोप है कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी की है। क्रांति दिवस पर आज शाम को मोर्चा मशाल रैली निकालेगा तकि आम जनता में सरकार के खिलाफ अलख जगाया जा सके।
स्वतंत्रता के आंदोलन में अंग्रेज सरकार के खिलाफ क्रांति की मशाल आज ही के दिन यानी ९ अगस्त को ही जलाई गई थी। तब से आज के दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भाजपा की युवा ब्रिगेड आज प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने जा रही है। संजय सेतू से राजबाड़ा तक ये रैली निकाली जाएगी।
मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के मुताबिक कांग्रेस सरकार मस्त और आम जनता त्रस्त है। सरकार लगातार झूठ बोल रही है और अपने किए हुए वादों से मुकर रही है। युवाओं को महंगाई भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सका है। अब मूलभूत समस्याएं खड़ी होने लग गई हैं। सड़क, बिजली और पानी की समस्या लगातार प्रदेश में बढ़ रही है।
प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे के आह्वान पर मोर्चा नेता आंदोलन करेंगे। पुराने अनुभव को देखते हुए मोर्चा नेताओं ने आदोलन को लेकर कल ही अनुमति मांग ली है। पिछले प्रदर्शन में मोर्चा नेताओं की गिरफ्तारी हो गई थी। उन्हें छुड़ाने के लिए नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, कमल वाघेला और मुकेश राजावत पहुंचे थे। काफी मशक्कत के बाद में उन्हें छोड़ा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो