इंदौरPublished: Nov 09, 2023 02:13:54 pm
Ashtha Awasthi
इंदौर। रोशनी और मिठाइयों का पर्व दिवाली कुछ ही दिनों में आने वाला है। लगभग हर घर में इसकी तैयारियां चल रही हैं। घर की सजावट को लेकर इस बार इंदौर का ट्रेंड बदल चुका है।
सजावट के लिए जहां कलरफुल कागज, स्ट्रिंग लाइट, फूल, दीये-कैंडल की रोशनी, लैंप और कई बेहतरीन आइटम खरीदी चल रही है, वहीं त्योहार पर रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों से घर को सजाने के लिए बुकिंग की जाने लगी है। इनसे जहां बालकनी, दीवारें, द्वार आदि सजेंगे तो वहीं गुलाब समेत अलग-अलग रंग के फूलों से रांगोली भी बनाई जाएगी। ये फूल ईको फ्रेंडली होने के साथ-साथ घर को फ्रेश लुक भी देते हैं। महिलाओं के मुताबिक, इस बार ज्यादातर घरों में लोग रंगबिरंगे फूलों का डेकोरेशन करने वाले हैं। कुछ लोग लाइटिंग और कैंडल्स के साथ फूलों की सजावट कर रहे हैं।