बताया जा रहा है कि, घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, महिला का पति शेफ है दोनों ही नेपाल के मूल निवासी हैं। बताया ये भी जा रहा है कि, जिस महिला की हत्या हुई है, उसे कुछ दिन पहले ही उसका पति नेपाल से इलाज के लिए इंदौर लाया था। हालांकि, वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरु की और आखिरकार आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि, आरोपी सागर जिले के ग्राम भुलना भानगढ़ का निवासी है और काम की तलाश में इंदौर आया था।
यह भी पढ़ें- लाइव कंसर्ट के बाद अचानक बिगड़ गई सपना चौधरी की तबीयत, आधी रात को हुआ था कुछ ऐसा
ऐसे धराया आरोपी
आरोपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि, जिस चाकू से उसने महिला की हत्या की है, वो उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे सब्जी काटने के लिए मंगवाया था। वो लुनियापुरा में अपने दोस्त ज्ञानसिंह से मिलने गया था। अनजान युवक को देखकर कृष्णा रसीली ने वीरेंद्र को रोक लिया। उसके आने का कारण पूछा तो वो बहाने बनाने लगा। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान वीरेंद्र ने अपने पास रखे चाकू से महिला पर एक के बाद एक 14 वार कर दिये। अधिक खून बह जाने के कारण महिला ने पांच घंटे बाद चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा है।
राज्यपाल के अभिभाषण का पूर्व मंत्री ने किया विरोध, देखें वीडियो