टेबल पर बैठने के विवाद में भाइयों पर चाकू से हमला
मतदान वाले दिन हुआ था विवाद, देख लेने की दी थी धमकी, केस दर्ज
इंदौर
Published: July 08, 2022 11:35:47 am
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन भाइयों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने चेन में चाकू बांधकर तीनों भाइयों पर वार किया, साथ ही मारपीट कर दी।
नितेश पिता कृष्णकुमार शर्मा (33) निवासी शांतिनाथपुरी की शिकायत पर अभिषेक खेडे, राहुल ठाकुर, राजेश खेडे व अभिषेक के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। नितेश और उसके भाई कल पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। घायल अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह वोट डालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे कांग्रेस की टेबल पर बैठने के लिए बोला। उसने मना कर दिया, क्योंकि वह भाजपा को पसंद करता है। दिन में हुए विवाद के बाद आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। वह पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। आरोपियों के पास चेन में चाकू लगा हुआ था। इसके साथ ही उनके हाथ में भी चाकू था। आरोपियों ने चेन में लगे चाकू से हमला कर दिया । उसके भाई नितेश और तरुण शर्मा बीच-बचाव करने आए तो आरोपयों ने उनसे भी मारीपट की। पुलिस ने उन्हें पहले इलाज कराने का बोला। वह अस्पताल गए, इसी बीच उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। दूसरे पक्ष से राजेश खेड़े की शिकायत पर नितेश और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि नितेश और उसके साथी नशे में थे। उनके बेटे अभिषेक (19) के साथ में विवाद किया और पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पर्ची बांटने के रुपए दे
यशवंत सिह सोलंकी (32) निवासी पंचवटी कांकड की शिकायत पर प्रहलाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। यशवंत ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर बैठा था, तभी सामने रहने वाला प्रहलाद आया। आरोपी का कहना था कि बीजेपी पार्षद प्रत्याशी से मतदाता पर्ची बांटने के रुपए लिए थे, वह रुपए उसे दे। उसने रुपए लेने की बात से इनकार किया तो आरोपियों ने उससे विवाद कर जेब से उस्तरा निकाल कर हमला कर दिया।

टेबल पर बैठने के विवाद में भाइयों पर चाकू से हमला
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
