script7 लोगों को जिंदा जलाकर दोस्त से मैसेज पर कही थी ये बात, अब दोस्त ने कहा- इसे फांसी देना भी कम है | burning 7 people alive indore had said this on message to friend | Patrika News

7 लोगों को जिंदा जलाकर दोस्त से मैसेज पर कही थी ये बात, अब दोस्त ने कहा- इसे फांसी देना भी कम है

locationइंदौरPublished: May 16, 2022 04:03:53 pm

Submitted by:

Faiz

7 लोगों को जिंदा जलाने के आरोपी सनकी आशिक संजय उर्फ शुभम दीक्षित से पुलिस पूछताछ जारी है। युवक के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

News

7 लोगों को जिंदा जलाकर दोस्त से मैसेज पर कही थी ये बात, अब दोस्त ने कहा- इसे फांसी देना भी कम है

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के विजय नगर इलाके की स्वर्ण बाग कॉलोनी की एक दो मंजिला इमारत में बीते दिनों 7 लोगों को जिंदा जलाने के आरोपी सनकी आशिक संजय उर्फ शुभम दीक्षित से पुलिस पूछताछ जारी है। पुलिस को आरोपी युवक के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी का मोबाइल खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि, घटना की अगली दोपहर को आरोपी को जब ये पता चला कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आग लगाने वाले युवक की पहचान कर ली है तो उसने मुंबई में रहने वाले अपने एक दोस्त को एक मैसेज किया था।

मैसेज में आरोपी शुभम ने अपने दोस्त को गाली का शब्द लिखते हुए कहा कि, (गाली) मुझसे कांड हो गया। पुलिस अब मेरे पीछे पड़ जाएगी। मैं वापस जेल नहीं जाना चाहता। मुंबई आ रहा हूं।’ पुलिस इस मैसेज को अहम सबूत मान रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कुछ ऐसी ही अहम जानकारियां मिली हैं। बता दें कि, फिलहाल आरोपी 18 मई तक पुलिस रिमांड पर है।

 

यह भी पढ़ें- धर्मांतरण मामले पर सख्त हुई सरकार, इन स्कूलों पर अब नजर रखेगी इंटेलिजेंस


इतनी खौफनाक थी वो रात

आपको बता दें कि, बीते 6 मई यानी शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे शहर के विजय नगर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की दो मंजिला इमारत में आग में झुलसने और दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस कई घंटों तक तो इसे शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा मानते हुए जांच कर रही थी। लेकिन, शनिवार की दोपहर 2 बजे मामले ने उस समय यू-टर्न ले लिया जब पुलिस को इमारक के सामने लगे CCTV में मकान के भीतर आग लगाते हुए एक शख्स दिखाई दिया। करीब दो घंटे की पड़ताल के बाद ही पुलिस के सामने वो चेहरा आ चुक था, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद करीब 18 घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोस्त के घर जाकर सो गया था।


इंटरनेट के जरिए मैसेज भेज रहा था

आरोपी की प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम देने के बाद उसे एक भढ़िया सी नींद लेनी थी, जो वो लगभग ले भी चुका था। इसके बाद शनिवार की रात वो शहर से भागने की तैयारी में था। लेकिन भागने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से यहां सूख चुका है जमीन का पानी, सूखे डेम किनारे बैठकर लोगों ने शुरु किया भजन-कीर्तन


पुरानी महिला मित्रों को तलाश रही पुलिस

पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, आरोपी ने शनिवार की दोपहर अपने मोबाइल से अपने ही दोस्त को मैसेज किया था। उसे पता था कि, जब पुलिस को उसके चेहरे के बारे में पता चल ही गया है तो जल्द ही पुलिस उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए उसे ढूंढ लेगी। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के मोबाइल से पुरानी प्रेमिकाओं के साथ उसकी बातचीत का ब्यौरा भी मिला है। अब पुलिस उन अन्य महिला मित्रों को ढूंढकर उनके एंगल से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


दिल्ली-पुणे से जुटा रहे हैं जानकारी

पुलिस के अनुसार दिल्ली व अन्य जगह संजय की महिला मित्र होने की जानकारी मिली है। जिसके लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली और पुणे रवाना की है। दिल्ली में भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इंदौर की महिला मित्र ने पुलिस को बताया था कि, दिल्ली की गर्लफ्रेंड ने संजय के बारे में उसे जानकारी दी थी। संजय उस महिला को भी फ्रॉड में फंसा चुका है, जिसकी वजह से पहले भी भी आरोपी जेल की हवा खा चुका है।


दोस्त बोली- इसके लिए तो फांसी की सजा भी कम है

घटना के बाद आरोपी की महिला मित्र का कहना है कि, संजय को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसका ये भी कहना है कि, संजय के कर्म इतने खराब हैं कि, अगर उसे फांसी हो भी कम है। बता दें कि, घटना के दिन भी आरोपी युवती से फोन कर उससे लड़ाई कर रहा था। वहीं, महिला मित्र की मां से बात करने के बाद वह युवती की गाड़ी जलाने पहुंच गया था। ये वहीं आग थी, जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और 7 लोग जिंदा जल गए।

 

दूल्हे के हर्ष फायर का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8at6mb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो