scriptप्रतिस्पर्धा में लोगों की जान से खेल रही बसें | Bus | Patrika News

प्रतिस्पर्धा में लोगों की जान से खेल रही बसें

locationइंदौरPublished: Jun 30, 2022 07:25:21 pm

सवारी बैठाने की होड़ में बस चालक नियम तोडक़र लोगों की जान से खिलवाड़ करने में बाज नहीं आ रहे है।

प्रतिस्पर्धा में लोगों की जान से खेल रही बसें

इंदौर.खंडवा रोड पर हुई बस दुर्घटना के बाद प्रशासन की चेतावनी का असर अभी उपनगरीय बसों पर नजर नहीं आ रहा है। सवारी बैठाने की होड़ में बस चालक नियम तोडक़र लोगों की जान से खिलवाड़ करने में बाज नहीं आ रहे है।
बीआरटीएस पर बसों की मनमानी नजर आती है। जीपीओ चौराहे से तेज गति से निकली बस को पत्रिका टीम ने अपने कैमरे में कैद किया। महू रूट की बस तेजी से आगे बढ़ी। यहां दो बसें थीं और दोनों में ही सवारी बैठाने के लिए होड़ मची हुई थी, दोनों अन्य वाहन चालकों की परवाह किए बिना तेज गति से आगे बढ़ रही थी। दोनों गेट पर कंडक्टर लटके हुए थे। नौलखा बस स्टैंड पर सिग्नल पर रेड लाइट हो गई तो एक बस रुकी। दूसरी बस के चालक ने आगे बढऩे के लिए लेफ्ट टर्न में नियम तोड़ते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी और आगे सिग्नल पार कर निकल गया। इस होड़ में अगर कोई दोपहिया वाहन चालक फंस जाता तो उसका बचना मुश्किल था। इस तरह की होड़ आमतौर पर देखी जा सकती है।
अंधगति से वाहन चलाने पर हो रही सबसे अधिक मौत
इधर, शहर मे अंधगति से वाहन दौड़ाने से सबसे अधिक मौत हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणारी मिश्र, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया, राजेश ङ्क्षहगणकर, डीसीपी ट्रैफिक महेश चंद जैन सहित सभी अधिकारी हाथों में तख्ती लिए पलासिया चौराहे पर पहुंचे और अभियान को शुरू किया। इसमें चौराहे पर स्थित पेट्रोल पर नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन का संदेश देने वाले पोस्टर और होर्डिंग का अनावरण किया। वहीं, ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाईट में खड़े वाहनों चालकों को अधिकारियों ने संदेश लिखी तख्ती के माध्यम से नियंत्रित गति व सुरक्षित तरीके से लोगों को वाहन चलाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों ने कहा की सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली 90 प्रतिशत मौत अत्यधिक एवं अनियंत्रित गति से वाहन चलाने के वजह से हुई है। यहां भी लगे पोस्टर, होर्डिँग वहीं अभियान के तहत पुलिस द्वारा बायपास, प्रमुख मार्ग, ब्रिज, शहर की आंतरिक और बाहरी सीमा पर गति की अति-बन रही जीवन की इति के संदेश वाले पोस्टर लगाए है। वहीं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा इंदौर पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर भी पोस्टर, होर्डिंग लगाए जा रहे है। अधिकारियों की माने इस संदेश से पंप पर आने वाले लोगों के चेतन व अवचेतन मस्तिष्क में यह बैठ जाए की उन्हें नियंत्रित गति से वाहन चलाना है,नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वहीं प्रबंधन मित्रों ने जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो