scriptनिगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार | bus accident with nagar nigam cleaning vehicle, many injured | Patrika News

निगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार

locationइंदौरPublished: Sep 06, 2019 07:37:15 pm

– तेजपुर गड़बड़ी पुल की घटना, तेज रफ्तार में दौड़ रही थी बस

निगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार

निगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी पुल पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस नगर निगम के सफाई वाहन में जा घुसी। तेज टक्कर से बस का कैबिन चकनाचूर हो गया। ड्राइवर, कंडक्टर सहित कई यात्री घायल हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक पर केस दर्ज किया है।
must read : बेटी को स्कूल से लाने निकली महिला छह साल के बेटे के साथ गायब, परिवार में मचा हडक़ंप

निगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार
टीआइ सुनील शर्मा ने बतायाउकि प्रताप पिता रूप सिंह निवासी महू की शिकायत पर सिद्धि विनायक बस के चालक पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे वे बस से मंडलेश्वर जा रहे थे। तेज रफ्तार बस गड़बड़ी पुल से टर्न लेते ही नगर निगम के सफाई वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में पता चला निगम टैंकर के पीछे पहुंचते ही ड्राइवर ने बस को एकदम काट दिया।
must read : लडक़ी ने इनकार किया तो गुस्साए प्रेमी ने मल्टी में लगा दी आग, झुलस गए थे सात लोग

निगम के सफाई वाहन में पीछे से घुसी बस, यात्रियों के चेहरे पर लगे कांच, मची चीख-पुकार
यात्री के चेहरे पर लगा विंड स्क्रीन का कांच

घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस पायलट सचिन मंडलोई और इएमटी सुनील कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया एक्सीडेंट में यात्री बनवारी (35) पिता दुर्गाप्रसाद निवासी एमआर 10, रूपाली (45) पति राजेश निवासी बंगाली चौराहा, राजीव (45) निवासी महेश्वर घायल हुए हैं। विंड स्क्रीन का कांच फूटकर चेहरे पर लगने से बनवारी को होंठ में टांके लगे हैं। रूपाली के कमर में तो राजीव के पैर में चोट लगी है। सभी को जिला हॉस्पिटल भर्ती किया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बस मालिक मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अपने साथ ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो