बायपास बना सड़क दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट, लसूडिय़ा में 44 तो तेजाजीनगर में गई 32 जाने
इंदौरPublished: Nov 22, 2022 05:28:33 pm
10 महीनों की सड़क दुर्घटनाओं का लेखा-जोखा: रांग साइड वाहन व अंडर पास की कमी बनी समस्या


बायपास बना सड़क दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट, लसूडिय़ा में 44 तो तेजाजीनगर में गई 32 जाने
इंदौर. हाई वे पर चूक सड़क दुर्घटना का कारण बनती है और लोगों की जान चली जाती है। वर्ष 2022 के दस महीने यानी जनवरी से अक्टूबर तक की सड़क दुर्घटनाओं का आंकलन करने से पता चलता है कि शहरी इलाके में सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं में 44 मौतें लसूडिय़ा इलाके में हुई है, वह भी बायपास पर ज्यादा। दूसरे नंबर पर तेजाजीनगर थाना है और वहां भी बायपास का ही ब्लैक स्पॉट है।