scriptयशवंत क्लब चुनाव में छंटने लगी धुंध…प्रकट हो रहे प्रत्याशी | Candidates appearing in Yashwant Club elections | Patrika News

यशवंत क्लब चुनाव में छंटने लगी धुंध…प्रकट हो रहे प्रत्याशी

locationइंदौरPublished: May 18, 2022 11:56:16 am

Submitted by:

Mohit Panchal

प्रमुख पदों के लिए सामने आए दोनों पैनल के नाम दोनों को अच्छे संचालक प्रत्याशियों की तलाश

यशवंत क्लब चुनाव में छंटने लगी धुंध...प्रकट हो रहे प्रत्याशी

यशवंत क्लब चुनाव में छंटने लगी धुंध…प्रकट हो रहे प्रत्याशी

इंदौर। यशवंत क्लब में चुनाव की राजनीति गर्माने लगी है। एक बार फिर टोनी और पम्मी पैनल आमने-सामने हैं और अब प्रत्याशियों के नामों की धुंध भी अब धीरे-धीरे छंटती जा रही है। दोनों पैनल ने अपने प्रमुख पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी तो अब संचालक के लिए अच्छे नामों की तलाश जारी है।
यशवंत क्लब के चुनाव हर दो साल में होते हैं और 2020 में चुनाव होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो सके। 2018 से चेयरमैन परमजीतङ्क्षसह छाबड़ा (पम्मी) के नेतृत्व वाली टीम क्लब का संचालन कर रही
है। एक बार फिर चुनाव का आगाज हो गया है। 19 या 26 जून को शहर की इस सबसे प्रतिष्ठित संस्था का चुनाव होगा। एक बार फिर पम्मी और टोनी पैनल आमने -सामने है।
चेयरमैन पद के लिए प्मी एक बार फिर मैदान में हैं तो विरोधी खेमे से टोनी सचदेवा ने मैदान संभाल रखा है। टोनी पैनल ने सचिव पद के लिए मजबूत नाम संजय गोरानी का आगे किया है तो सह सचिव पद के लिए सुरभि मनोज चौधरी और कोषाध्यक्ष के लिए आदित्य उपाध्याय को घोषित किया है। इसके अलावा संचालक पद के लिए संदीप जैन व नितेश दानी का नाम लगभग तय हो गया है। रूपल पारिख व विपिन कूलवाल के नाम पर भी लगभग सहमति बन गई है। एक और मजबूत नाम की तलाश है।
इधर, पम्मी पैनलसे सचिव पद के लिए संदीप भंडारी, सहसचिव के लिए अतुल सेठ, कोषाध्यक्ष के लिए विजय कस्तूरी के नाम सामने आए हैं। वहीं संचालक के लिए ऋषिका कोठारी व अनिमेष सोनी का नाम लगभग तय हो गया है
और तीन की खोज जारी है।
प्रचार हुआ तेज
चुनाव को लेकर माहौल तेजी से बनने लगा है। दोनों ही पेनलों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। क्लब में करीब 4500 सदस्य हैं जिसमें से 900 सदस्य इंदौर से बाहर हैं। दोनों ही पेनलें इंदौर में रहने वाले सदस्यों से फोन पर बात करने के साथ संपर्क करने में जुट गई हैं। छोटे पैमाने पर पार्टियों के दौर भी शुरू हो गए हैं। हालांकि दोनों ही पेनलें संभलकर चल रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो