scriptतेज रफ्तार में डिवाइडर से कूदकर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर | Car collided with Activa by jumping from Divider at a high speed | Patrika News

तेज रफ्तार में डिवाइडर से कूदकर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर

locationइंदौरPublished: Feb 21, 2019 11:21:19 am

तेज रफ्तार में डिवाइडर से कूदकर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर

accident

तेज रफ्तार में डिवाइडर से कूदकर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर

इंदौर. केसरबाग ब्रिज पर डिवाइडर पार करते हुए कार ने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार सवार गाड़ी छोडक़र भाग निकला।
राजेंद्र नगर इलाके में केसर बाग ब्रिज पर बुधवार रात कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार चाणक्यपुरी से चोइथराम मंडी तरफ जा रही था। कार काफी तेज रफ्तार में थी। ब्रिज पर डिवाइडर पार करते हुए सामने चली गई। सामने से आ रही एक एक्टिवा को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। एक्टिवा पर दो लोग सवार थे। दोनों हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। कार का आगे का हिस्सा भी टक्कर में चकनाचूर हुआ। घटना के बाद कार में सवार युवक गाड़ी छोडक़र भाग निकला। ब्रिज पर भी वह काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। जानकारी मिलने पर राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कार व एक्टिवा को पुलिस ले गई। अब गाड़ी नंबर के आधार पर कार चला रहे व्यक्ति की तलाश पुलिस करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो