script

बडऩगर के कांग्रेस विधायक के बेटे व डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2022 11:07:41 pm

– रेप के मामले में जमानत पर है विधायक पुत्र

बडऩगर के कांग्रेस विधायक के बेटे व डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस

बडऩगर के कांग्रेस विधायक के बेटे व डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस

इंदौर. बडऩगर के कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल व बडऩगर के डॉ. देवेंद्र स्वामी के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। करण पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह जमानत पर है।
रेप पीडि़ता ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की थी। एमजी रोड थाने के एसआइ बीएस रघुवंशी के मुताबिक, प्राथमिक जांच के बाद करण मोरवाल और बडऩगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र स्वामी के खिलाफ धारा ४२०, १२०बी के तहत केस दर्ज किया है। करण पर कांग्रेस नेत्री के साथ बलात्कार करने का मामला महिला थाने में दर्ज हुआ था और काफी समय बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला था कि करण ने बचने के लिए घटना के समय बडऩगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने का फर्जी दस्तावेज बनवा लिया था। महिला पुलिस ने घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल किए थे, जिसमें करण के उस दौरान कहीं और होने की पुष्टि हुई थी। युवती ने उज्जैन कलेक्टर को शिकायत की थी। जांच में अस्पताल में भर्ती होने की फर्जी इंट्री कराने के लिए डॉ. देवेंद्र स्वामी की भूमिका सामने आई तो उन्हें निलंबित कर दिया था। युवती ने आरोप लगाया था कि जमानत हासिल करने के लिए दबाव प्रभाव से विधायक पुत्र करण ने डॉक्टर की मदद से फर्जी एडमिशन की इंट्री करवा दी थी। एसआइ रघुवंशी के मुताबिक, इस आधार पर केस दर्ज हुआ है। करण अभी जमानत पर है। गौरतलब है कि, विधायक के बेटे पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था लेकिन गिरफ्तारी नहंीं हो पा रही थी। पीडि़त युवती ने कई जगह शिकायत की जिसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो