script

सावधान : फ्लाइट में जा रहे है और आपके लगेज में कीमती सामान तो नहीं

locationइंदौरPublished: Jul 20, 2019 11:11:39 am

Submitted by:

Mohit Panchal

इंडिगो फ्लाइट से चोरी हो गए १५ हजार रुपए, यात्री की शिकायत पर कंपनी का जवाब – लगेज में कीमती सामान की जवाबदारी हमारी नहीं

flight

सावधान : फ्लाइट में जा रहे है और आपके लगेज में कीमती सामान तो नहीं

इंदौर। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से इंदौर आई फ्लाइट में यात्री के लगेज से १५ हजार रुपए नकद चोरी हो गए। यात्री को शंका उस वक्त हुई, जब बैग की चेन खुली और लॉक टूटा हुआ था। शिकायत करने पर कम्पनी के जवाबदारों का कहना था कि यात्रियों के लगेज में रखे कीमती सामान की जवाबदारी हमारी नहीं है।
गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की दोपहर में आने वाली मुंबई की फ्लाइट से आशीष पांचाल निवासी गायत्रीकुंड एबी रोड इंदौर आ रहे थे। मुंबई के एयरपोर्ट पर उन्होंने अपना एक बड़ा बैग लगेज के रूप में दिया। इंदौर उतरने पर जब पांचाल ने बैग उठाया तो लॉक टूटा हुआ और चेन खुली दिखी। शंका होने पर उन्होंने बैग को खोला और जांच की तो कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए। जब जांच की तो पता चला कि १५ हजार रुपए निकाल लिए हैं।
इस पर उन्होंने तुरंत इंडिगो कंपनी के कर्मचारियों से शिकायत की। उनका कहना था कि आपने बैग में पैसे रखे क्यों? हमने अपनी सेवा शर्तों में साफ लिखा है कि बैग में रखे कीमती सामान की जवाबदारी हमारी नहीं है। शिकायत करना है तो मेल कर दीजिए, हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
इस पर पांचाल ने एयर लाइंस को शिकायत की। कहना है कि मुंबई एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराएं, जिससे पता चलता है कि गड़बड़ी कहां हुई। मुंबई से बोर्डिंग के बीच पैसे चुराया गए हैं। दोषी को पकड़ा कर सजा दी जाए ताकि मेरी मेहनत की कमाई वापस मिल सके और आपकी कंपनी की प्रतिष्ठा बच सके।
आए दिन मिल रही है शिकायत
घटना की जानकारी इंदौर एयरपोर्ट पर भी दी गई। इस पर कर्मचारियों का कहना था कि इंडिगो की फ्लाइट पर आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं, जिसकी कंपनी को शिकायत भी की गई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो