scriptसेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट इंदौर से शुरू | Central India's first cargo flight starts from Indore | Patrika News

सेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट इंदौर से शुरू

locationइंदौरPublished: Oct 11, 2019 10:49:33 am

Submitted by:

Sanjay Rajak

मध्य भारत की पहली कार्गो फ्लाइट आज से शुरू हो गई है। आज सुबह दिल्ली से रवाना हुई कार्गो फ्लाइट सुबह ६.३० बजे देवी अहिल्या विमानतल पहुंची। यहां पर फ्लाइट को वॉटर सैल्यूट दिया गया। एक घंटे बाद गुड्स लोड कर अहमदाबाद रवाना हुई।

सेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट इंदौर से शुरू

सेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट इंदौर से शुरू

इंदौर. न्यूज टुडे. मध्य भारत की पहली कार्गो फ्लाइट आज से शुरू हो गई है। आज सुबह दिल्ली से रवाना हुई कार्गो फ्लाइट सुबह 6.30 बजे देवी अहिल्या विमानतल पहुंची। यहां पर फ्लाइट को वॉटर सैल्यूट दिया गया। एक घंटे बाद गुड्स लोड कर अहमदाबाद रवाना हुई। स्पाइस जेट कार्गो सेवा के लिए बोइंग 737 विमान का उपयोग कर रही रही है, जिसकी मॉल ढोने की क्षमता 20 टन है। कंपनी द्वारा २५ अक्टूबर तक बतौर ट्रायल इस सेवा को शुरू किया गया है। इसके बाद फीडबैक के अनुसार इसे नियमित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट से हर दिन कई टन माल अन्य शहरों और विदेश के लिए रवाना होता है। इस कार्गो फ्लाइट से इंदौर के व्यापारियों और उद्योगपतियों को सीधा फायदा मिलेगा। हालांकि शुरू की गई कार्गो सेवा फिलहाल घरेलू सेवा ही देगी, लेकिन इंदौर से विदेश भेजे जाने वाले माल को इस फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर भेजा जा सकता है।
सेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट इंदौर से शुरू
नॉन शेड्यूल फ्लाइट

यह नॉन शेड्यूल फ्लाइट है। दिल्ली से आकर यह फ्लाइट अमदाबाद, पुणे, बैंगलुरु होते हुए वापस दिल्ली जाएगी। इस फ्लाइट में 20 टन गुड्स भेजा जा सकता है। बात दें कि इंदौर से कार्गो में हरी सब्जी, फल, नॉनवेज, फूल, दवाइयां, मशीनरी, कपड़े आदि भेजा जाता है।
व्यापारियों के सााथ होगी मीटिंग

सोमवार-मंगलवार को स्पाइस जेट के अफसर इंदौर के व्यापारिक संगठनों और उद्यागपतियों के साथ बड़ी बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में अफसर, संगठन पदाधिकारी और उद्योगपतियों से चर्चा कर इस फ्लाइट को नियमित करने का निर्णय ले सकते हैं। यहां अफसर अपनी सेवाओं की खासियत के बारे में भी बताएंगे।
नोट लेने आया कार्गो विमान

2016 में हुई नोटबंदी के दौरान देवास बैंक नोट प्रेस में छपे नोटों को लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एएल 76 कार्गो विमान इंदौर विमानतल पर आया था। इसके अलावा इसी वर्ष एक कंपनी शारजाह के लिए सीधी कार्गो फ्लाइट शुरू करने वाली थी, लेकिन सर्वे के बाद कंपनी ने योजना निरस्त कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो