scriptऑटो का इंतजार कर रही महिला से चेन झपटकर भागे बदमाश | chain saching indore | Patrika News

ऑटो का इंतजार कर रही महिला से चेन झपटकर भागे बदमाश

locationइंदौरPublished: Feb 13, 2019 11:24:07 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– बाणगंगा थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी की घटना
 

Dreams of life broken by dowry pain

Dreams of life broken by dowry pain

इंदौर।
वृंदावन कॉलोनी मेन रोड़ पर ऑटो का इंतजार कर रही महिला से कल दो अज्ञात बाइक सवार चेन झपटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन वे नहीं मिले। मामले में बाणगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
रहवासी राजेश शुक्ला ने बताया कि रात करीब ८.३० बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ अक्षय स्कूल के आगे रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी कुम्हारखाड़ी के तरफ से दो बदमाश तेजी से आए और महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लेकर फरार हो गए। शुक्ला ने बताया कि महिला जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की भाभी हैं। राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि मेरी भाभी साधना जायसवाल व बेटी सदर बाजार में परिजन के यहां शादी में जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गले में झपट्टा मारकर दो बदमाश सोने की चेन ले गए जो १५ ग्राम की थी। इसमें पेंडल भी था जो वहीं मिल गया। हमने बाणगंगा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने देर रात तक सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें बदमाशों का हुलिया भी आ गया है। पुलिस आज मामले में जांच कर आगे कार्रवाई करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो