वार्ड-2 चंदन नगर क्षेत्र में आने वाले लोहा वाला गेट गली में 18 मार्च को निगम स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े, सहायक सीएसआई उमेश प्रजापत और योगेंद्र दीक्षित टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान गंदगी के साथ कचरा फैलाने और प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसका विरोध करने के साथ लोगों की जहां भीड़ जमा हो गई, वहीं मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मुबारिक मंसूरी पहुंच गए। उन्होंने अपनों पर कार्रवाई होने पर गुस्सा होकर चालान बना रहे सहायक सीएसआई प्रजापति को चांटा मार दिया, जिसकी गूंज निगम से लेकर भाजपा-कांग्रेस के गलियारों में अभी तक सुनाई दे रही है। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने अलग हो गए हैं। निगमकर्मी प्रजापति को मारने वाले कांग्रेस पार्षद मंसूरी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर मोर्चा भाजपा की पार्षद सरोज चौहान ने मोर्चा खोला दिया है। महापौर मालिनी गौड़ और प्रदेश में रही भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली पार्षद चौहान ने चंदन नगर में कार्रवाई के दौरान सरेआम निगमकर्मी को चांटा मारने वाले कांग्रेस पार्षद मंसूरी पर कार्रवाई न होने पर मोर्चा खोला है।
नहीं मिली मदद…
चौहान ने महापौर को चुनौती दी है कि निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाले कांग्रेसी पार्षद मंसूरी पर कार्रवाई करके बताएं। उन्होंने कहा कि देखते जाइए आगे क्या होगा? मेरे दिल में दर्द को मैंने बयां किया। मैंने कुछ नहीं किया, फिर भी मुझे और मेरे पति को 14 दिन जेल में रहना पड़ा, तब मेरी किसी ने मदद नहीं की। आज कांग्रेस सरकार का यह जलवा है कि सरे आम थप्पड़ मारने वाले पार्षद मंसूरी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। गौरतलब है कि 16 जून 2016 को रेडिसन चौराहा की व्यवस्थाओं में पविर्तन के दौरान हुए हंगामा हुआ था। इसे देखने पहुंचे अपर आयुक्त रोहन सक्सेना को चौहान के समर्थकों ने उन्हें चांटा मार दिया। इसके बाद बवाल मचा और अपर आयुक्त सक्सेना की एफआईआर पर विजय नगर पुलिस ने चौहान सहित उनके पति और कई लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं निगम अफसरों के दबाव में चौहान को रात में गिरफ्तार अलग किया गया। चौहान के भाजपा पार्षद होने के बावजूद महापौर मालिनी गौड़ ने निगम अफसरों का साथ दिया और मामले में कोई मदद नहीं की। इसी को लेकर चौहान ने गौड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आज एसएसपी से मिलेंगे
मामले में भाजपा पार्षद दल एसएसपी से आज दोपहर मुलाकात करेगा और कांग्रेस पार्षद पर कार्रवाई करने की मांग करेगा। गौड़ ने एक महिला होकर दूसरी महिला की मदद क्यों नहीं की : कांग्रेस
भाजपा पार्षद चौहान के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए महापौर गौड़ पर निशाना साधने के साथ भाजपा के अन्य नेताओं को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते भाजपा पार्षद चौहान अपनों से ही प्रताडि़त हुई हैं। नारी सम्मान को किस तरह आहत किया जाता है, दबाव- प्रभाव डालकर संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ किस तरह काम किया जाता है यह आपके दल की सरकार ने आपके साथ ही वाकया कर बताया। महिलाओं के अपराधी होने के बावजूद उन्हें रात में गिरफ्तार नहीं किया जाता। अतिआवश्यक हो तो भी नहीं। दिन में महिला पुलिस की उपस्थिति में गिरफ्तारी होती है। आपकी रात में ही पुरुष पुलिस से गिरफ्तारी करवाई गई। यह जानने के बावजूद महापौर गौड़ का चुप रहना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने एक महिला होकर दूसरी महिला की क्यों मदद नहीं की? पार्टी के पार्षद से ज्यादा उनका अफसर प्रेम था। कांग्रेस जानती है कि पार्षद मुबारिक मंसूरी के चांटा मारने पर जो आपराधिक धारा लगेगी, उसका हम कानूनी ढांचे में ही जबाब देंगे। कानून अपना काम करेगा। इससे ऊपर अफसरशाही नहीं रहेगी।