scriptमौसम में बदलाव का दौर शुरू, बादलों से उछला दिन-रात का पारा | change in weather temperature latest updates | Patrika News

मौसम में बदलाव का दौर शुरू, बादलों से उछला दिन-रात का पारा

locationइंदौरPublished: Feb 20, 2020 12:20:52 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मौसम विभाग के अनुसार प्रतिचक्रवात की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते आसमान पर बादल छाए हैं।

change_in_weather_temperature_latest_updates.png

WEATHER मौसम में बदलाव का दौर शुरू, बादलों से उछला दिन-रात का पारा

इंदौर : फाल्गुन माह की शुरुआत होते ही मौसम में तेजी से बदलाव का दौर ( changing weather ) शुरू होने लगा है। मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार वर्तमान में खंडवा-खरगोन के बीच एक प्रतिचक्रवात की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते आसमान पर बादल छाए हैं। ठंड के तेवर ठंडे और गर्मी के बढ़ते जा रहे हैं। मौसम में बदलाव का दौर शुरू होने लगा हैं। वातावरण से धीरे-धीरे ठंडक रुखसत होने लगी है। एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को दिन-रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री उछल गया। दिन का पारा 31.8 डिग्री तो न्यूनतम पारा 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हवा का रुख उत्तर से पूर्वी होने से ठंड की विदाई

अब सर्दी विदाई की ओर है। हवा का रुख उत्तर की बजाय पूर्व से होने के साथ ही पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं थम गई हैं। इस कारण अब दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मप्र के ऊपर बीते रोज बना प्रतिचक्रवात अब राजस्थान और गुजरात के ऊपर पहुंच गया है। इसी कारण के छिटपुट बादल छाए हैं। साथ ही रात का तापमान भी बढ़ गया है। जम्मू और कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना खत्म हो गई है। साथ ही वातावरण में नमी भी नहीं है। तीन दिन के दौरान सुबह की नमी में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है।

मौसम अपडेट अधिकतम तापमान 31-31 का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी के अनुसार आसपास के तीन जिलों का रात का तापमान लगातार तीन से चार दिन तक 12 डिग्री से ऊपर रहता है तो सर्दी की विदाई मान ली जाती है। अगले चार दिनों तक आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वी हवाएं चलेगी। अधिकतम तापमान 31-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए किसान गेहूं में सिंचाई करें। आगामी दिनों में साफ और शुष्क मौसम तथा सामान्य तापमान और चना-सरसों में दाना भरने की संभावना को देखते हुए फली खाने वाली इल्लियों व रसचूसक कीट के आक्रमण की संभावना अधिक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो