आपके परिवार में मांगलिक कार्यों की बनेगी योजना, माता-पिता की तबीयत का रखें ख्याल
आज का राशिफल

मेष
आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास और आनंद से करें।
मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है।
सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।
कन्या
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र कार्यो में सहायक होंगे।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा।
धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ चर्चा होगी।
मकर
योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा। मानसिक अस्थिरता रह सकती है।
कुंभ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं।
मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
अब पाइए अपने शहर ( Indore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज