scriptसेवा के नाम पर हवाबाजी, अब जाएंगे सीधे जेल | cheating in the name of service, now will go straight to jail | Patrika News

सेवा के नाम पर हवाबाजी, अब जाएंगे सीधे जेल

locationइंदौरPublished: Apr 07, 2020 11:49:21 am

Submitted by:

Mohit Panchal

अस्थाई जेल के आदेश ने उड़ाए खाना बांटने वालों के होश

सेवा के नाम पर हवाबाजी, अब जाएंगे सीधे जेल

सेवा के नाम पर हवाबाजी, अब जाएंगे सीधे जेल

इंदौर। कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र इलाज सोशल डिस्टेसिंग है, जिसको देखते हुए लॉकडाउन व कफ्र्यू लगाया गया। इसके बावजूद लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं, जो अब सीधे अस्थाई जेल जाएंगे। प्रशासन ने सारी तैयारियां जुटा ली हैं।
प्रशासन ने कफ्र्यू लगा रखा है, इसके बावजूद लोग कभी दूध, सब्जी, दवाई के नाम पर घरों से निकल रहे थे। तीन दिनों में तो सब्जी के ठेले भी गलियों में घूमने लग गए थे। वहीं, सेवा के नाम पर कई लोग दौड़ लगाते नजर आ रहे थे, जिनको देखकर कलेक्टर मनीष सिंह ने कड़ा आदेश जारी कर श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय सांवेर रोड को आगामी ३० दिन तक अस्थाई जेल घोषित कर दिया।आज से बेजा घूमनेवालों को पकड़कर यहां पहुंचाया जाएगा। हरकतबाजों को जमानत भी आसानी से नहीं दी जाएगी।
ना करें सेवा

सेवा के नाम पर चार थैली लेकर कुछ लोग दिनभर शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। वास्तविकता में ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए ही कलेक्टर सिंह ने ये आदेश जारी किया। इसके अलावा कुछ सब्जी वाले ठेला लेकर निकल गए। उतना ही दोषी सब्जी खरीदने वाला भी है, जिसको देखते हुए दोनों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
बड़े समाजसेवियों के बने कार्ड

शहर के कई इलाकों में भोजन सेवा का काम चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने चयन करके पहले ही कार्ड बना दिए हैं। यहां तक कि वार्ड स्तर पर नाम निकाले गए। उनके अलावा भी कई नेता अपनी दुकान चला रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाया गया। वे ही पूरा शहर घूम रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो