scriptcheck other's sign also someone else's | चेक दूसरे का साइन भी किसी और के | Patrika News

चेक दूसरे का साइन भी किसी और के

locationइंदौरPublished: May 18, 2023 11:01:24 am

Submitted by:

Manish Yadav


प्रॉपर्टी कारोबारी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज

fraud.jpg
इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने उधारी चुकाने के लिए जो चेक दिया था उस पर किसी और के साइन कर दिए। जब बैंक से वह चेक वापस आया तो फरियादी ने पुलिस को शिकायत की।
पुलिस ने कमलजीतसिंह छाबडा की शिकायत पर कुसुम सोगानी और शरद सोगानी निवासी पारसी मोहल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनसे रुपए उधार लिए थे। यह रुपए वापस करने में बहाने कर रहे थे। जब दबाव बनाया तो आरोपियों ने कहा कि उनके एक प्लॉट का सौदा होने जा रहा है। उसके रुपए मिलते ही उधार चुका देंगे। इसके बाद आरोपियों ने किसी दूसरे के बैंक अकाउंट का चेक पकड़ा दिया। इस पर फर्जी साइन भी कर दिए। जब बैंक में लगाया तो पता चला कि साइन किसी और के हैं। इसी के चलते चेक बाउंस हो गया। पुलिस अब आरोपी मां-बटे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पहले भी दर्ज हुआ केस
हाल ही में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने चौकसे परिवार से प्लॉट का सौदा किया गया था। इसके लिए एडवांस भी ले लिया था। उसकी रजिस्ट्री नहीं करा रहे थे। जब उस केस के फरियादी ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी अकेली ही उस संपत्ति के वारिस नहीं है। उनके अलावा दूसरे भी वारिस हैं। यह बात जानते हुए भी आरोपियों ने सौदा किया और धोखाधड़ी की। इस तरह से आरोपियों ने खिलाफ दो केस दर्ज हो चुके हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.