scriptसात अंको के साथ हिमाल शीर्ष पर | chess championship | Patrika News

सात अंको के साथ हिमाल शीर्ष पर

locationइंदौरPublished: Nov 06, 2019 11:27:25 am

Submitted by:

Anil Phanse

अभा फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा

सात अंको के साथ हिमाल शीर्ष पर

सात अंको के साथ हिमाल शीर्ष पर

इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभा फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा में इंटरनेशनल मास्टर गुसैन हिमाल ने अपनी ख्याती के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 अंक अर्जित कर एकल बढत बना ली है। वहीं नन्हे खिलाडी ध्रुव खोसला व क्रिश शाह ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही इस स्पर्धा के सातवें चक्र में हिमाल ने सुखपालसिंह कलसी को रोचक अंदाज मे हराया। वुमन फिडे मास्टर सहजाश्री ने भी ब्रजेशकुमार उपाध्याय को पराजय के लिए विवश किया। विनोद कुमार शर्मा व ऋषि सोनकर के मध्य भी मैराथन मुकाबला खेला गया जिसमें विनोद कुमार विजयी रहे। देवेश मुखर्जी ने कर्नाटक के वरिष्ठ खिलाड़ी रामचन्द्र भट्ट को मात दे दी। हरियाणा के 11 वर्षीय ध्रुव खोसला ने गुजरात के वरिष्ट खिलाडी फाल्गुन पुरोहित को कड़े मुकाबले के बाद ड्रा के लिए विवश किया और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। टेबल नंबर 16 पर खेले गए मुकाबले में क्रिश शाह ने राजस्थान के सितारा खिलाड़ी मुकेश मंडलोई को मात देकर बड़ा उलटफेर किया। 7 चक्रों की समाप्ति के बाद गुसैन हिमाल ने 7 अंक लेकर एकल बढ़त बना ली है। वहीं देवेश मुखर्जी, करन त्रिवेदी, विनोद कुमार शर्मा, सहजाश्री, रूपेश भोगल, राजेश विवान, अरूण कटारिया और देवांश सिंह 6-6 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे क्रम पर चल रहे हैं। इंदौर के दर्श कंसल अब तीसरी पायदान पर आ गए है। वह 5.5 अंक लेकर एसके राठौर, कौशल धु्रव, आसिफ मोहम्मद, ओमप्रकाश कुमावत, क्रिश शाह, एसएम उमर, राजेन्द्रप्रकाश, के साथ संयुक्त रूप से तीसरे क्रम पर हैं। आठवे व अंतिम चक्रके बाद विजेता खिलाड़ी का फैसला होगा। वर्तमान अंक तालिका को देखते हुए खिताब के लिए गुसैन हिमाल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो