script

हिमाल के नाम रहा फिरे रेटिंग का खिताब

locationइंदौरPublished: Nov 07, 2019 11:08:41 am

Submitted by:

Anil Phanse

फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा

हिमाल के नाम रहा फिरे रेटिंग का खिताब

हिमाल के नाम रहा फिरे रेटिंग का खिताब

इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभा फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा में इंटरनेशनल मास्टर गुसैन हिमाल अजेय रहते हुए 8 मे से आठों चक्र जीत कर खिताब अपने नाम किया। एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में में खेली गई इस स्पर्धा के अंतिम चक्र में भी गुसैन हिमाल विजयी रहे और उन्हे कुल 8 अंक मिले। विनोद कुमार शर्मा, सहजाश्री तथा करन त्रिवेदी के भी संयुक्त रूप से 7-7 अंक थे, लेकिन रेटिंग के आधार पर विनोद कुमार को दूसरा, सहजाश्री को तीसरा तथा करन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता गुसैन को आकर्षक ट्राफी के साथ 30 हजार रूपये की ईनामी राशि भी प्रदान की गई। द्वितीय, तृतीय व चर्तुथ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को क्रमश: 21, 18, तथा 10 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार 6.5 अंक अर्जित करने वाले सुखपालसिंह कलसी को प्रदान किया गया, उन्हे 15 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली। अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों में दर्श कंसल (इंदौर), ध्रुव खोसला (हरियाणा), सुरेश चैहान (महाराष्ट्र), प्रखर गुप्ता (इंदौर), वर्षिता जैन (इंदौर), रामचन्द्र भट्ट (कर्नाटक), ऋषभ कुमार (दिल्ली), रौनेव राणा (महाराष्ट्र), अरविन्द अय्यर (महाराष्ट्र), अशिंका डोंगरे (इंदौर), कनिष्का चौधरी (मप्र) व अविका पंवार (इंदौर) को भी नगद राशि प्रदान की गई। स्पर्धा में कुल ढ़ाई लाख रूपये की ईनामी राशि वितरित की गई। पुरस्कार वितरण प्रदेश के केबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में वितरित किए गए। अध्यक्षता एमरल्ड के संचालक मुक्तेश सिंह ने की।

ट्रेंडिंग वीडियो