scriptप्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइना की डोर | China door | Patrika News

प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइना की डोर

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2021 06:31:10 pm

प्रशासन नहीं दिखा रहा सख्ती

प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइना की डोर

प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइना की डोर

इंदौर. प्रतिबंध होने के बावजूद चाइना की डोर शहर के बजारों में बिक रही। कुछ दुुकानदार चोरी छिपे तो कुछ बिना डर के दुकान के बाहर लटका कर बेच रहे थे। यह डोर प्रतिबंधित है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल एनजीटी ने चाइना के धागे को प्रतिबंधित किया था।
मकर संक्रांति के चलते पूरे शहर में पतंग की दुकानें सजी थी। इन दुकानों पर जहां रंग-बिरंगी पतंगे थी वहीं कई तरह की डोरे बाजारों में आकषर्ण का केंद्र बनी रही। इन्हीं डोरों के बीच चायना का मांजा भी बाजारों में खूब बिका। दुकानदोरों ने तो यहां तक कहां कि ये डोर आज कल देश में भी बनने लगी है। खास बात यह रही की पूर्व में इस डोर के चलते देश कई सारे हादसे सामने आए थे। इसको देखते हुए पूरे देश में इसे बैन किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी मकर संक्रांति के पहले इस तरह की डोर बेचने वालों पर कार्रवाई करता है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा। यहीं कारण रहा कि शहर में खुब चायना का मांजा बिका।
युवक कटा गला
मकर संक्रांति के चलते सुबह से आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा दिखा। वहीं, एक बार फिर चाइना की डोर से एक युवक घायल हुआ। जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क में रहने वाले इमरान खान गुरुवार सुबह बाइक से चदंन नगर से जा रहे थे, तभी कटी पतंग की डोर पहले उनके गले में लपटी बाद में हाथ आगे किया तो इस दौरान उनका हाथ और गला दोनों ही कट गया था। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
मैं तो डर गया था
सुदामा नगर में रहने वाले गोल्डी ने बताया कि सुबह किसी काम से बाहर जा रहा था कि उनकी नजर उनके पास आती डोर पर दिखी। उन्होंने जब उसे पकड़ा तो हाथ में आई डोर को किसी ने खींचा, जिससे उनका हाथ कट गया। इससे मैं डर गया था। उन्होंने बताया कि शायद पतंग कटी थी और कटने के बाद जो उसे उड़ा रहा था उसने डोर का खींचा और अपनी ओर आती डोर को देखते हुए उन्होंने उसे पकड़ा था, जिससे हाथ कटा।
पक्षियों को बना रहता है खतरा
इस डोर से ज्यादा खतरा पक्षियों को होता है, जो इसमें उलझकर कई बार दम तक तोड़ देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसकी बिक्री रोकने के लिए प्रशासन सख्ती दिखाना चाहिए था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो