scriptमंडी में खूब आई सब्जियां, खरीदी के लिए उमड़े लोग | Choithram sabjee mandi | Patrika News

मंडी में खूब आई सब्जियां, खरीदी के लिए उमड़े लोग

locationइंदौरPublished: Apr 10, 2021 06:53:38 pm

प्रशासन का दावा, घबराएं नहीं, लॉकडाउन में खेरची दुकानों से मिलेंगी

मंडी में खूब आई सब्जियां, खरीदी के लिए उमड़े लोग

मंडी में खूब आई सब्जियां, खरीदी के लिए उमड़े लोग

इंदौर. कोरोना वायरस संक्रमण बढऩे की वजह से प्रशासन ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा के बाद से शहर में लोगों की खरीदारी बढ़ गई है। लॉकडाउन के दौरान सब्जी बेचने के लिए विक्रेताओं को कम समय मिलता है, लेकिन आवक तो उतनी ही रहती है। इस कारण सब्जियों की अधिकता हो जाती है और दाम गिर जाते हैं। दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद इसका असर चोइथराम सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। यहां किसान खूब सब्जियां लेकर आए और खेरची खरीदी भी जमकर हुई। हालांकि असर कीमतों पर नहीं रहा। भाव लगभग निचले स्तर पर ही बने रहे। जानकारों का कहना है कि अधिकांश सब्जियों की कीमत में वृद्धि नहीं होगी। वहीं कुछ इसे स्थानीय सब्जियों की आवक बढऩे का भी असर बता रहे हैं। सब्जियों भरपूर आवक होने से दाम निचले स्तर पर रहे। इस सबसे बीच मंडी में कोरोना गाइड लाइन दरकिनार नजर आई।
कम कीमतों पर बेचना किसानों की मजबूरी
सब्जियों के थोक विक्रेता अमर इसरानी के मुताबिक सब्जी कच्चा माल है। आज नहीं बिका तो कल खराब हो जाएगा। इसे अधिक समय तक सहेजकर नहीं रख सकते। लॉकडाउन में दुकान बंद करना है। शुरुआत के कुछ घंटे बाद माल बचा रहने पर खराब होने की वजह से होने वाले नुकसान से बचने विक्रेता लागत मूल्य पर भी सब्जी बेच देता हैं। थोक विक्रेता शफी भाई के मुताबिक गोभी, गाजर, शिमला मिर्च व टमाटर वह अन्य प्रमुख सब्जियां 20 से 30 रुपए किलो के दायरे से आ रही हैं।
कुछ रियायतें
लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा सब्जियों की बिक्री पर कुछ रियायतें दी हैं। ठेले वाले सब्जियों का विक्रय कर सकते हैं। रीजनल पार्क के पास सब्जियों की खरीदी बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है, जिससे यह 2 दिन वहां सब्जियों का व्यापार होगा।
250 से 300 गाडिय़ों की आवक
इंदौर सब्जी कल्याण एसोसिएशन के उपाध्यक्ष फारूक भाई का कहना है कि शुक्रवार को करीब 250 से 300 गाड़ी सब्जियों की आवक मंडी में हुई । जितनी सब्जियां आई इतनी बिक्री भी हैं, क्योंकि लाकडाउन के कारण लोगों ने खेरची खरीदी जमकर की है।
मंडी में लगा जाम
देवी अहिल्या होलकर फल और सब्जी मंडी मैं तीन प्रमुख मंडियों लगने के कारण यहां पर जाम लगा रहता है। जिससे उपभोक्ताओं के साथ किसान भी परेशान रहते हैं गाडिय़ा घंटों तक फंसी रहती हैं। शुक्रवार को भी यहीं हालात रहे।
थोक में भाव
भिंडी 20 से 25, गिलकी 30 से 40, लोकी 8 से 12, बैंगन 5 से 10, पालक 8 से 10 , मिर्ची 15 से 25, ककड़ी 6 से 12 टेंसी 20 से 25, पत्ता गोभी 3 से 4, धनिया 5 से 8 ,करेला 15 से 20 और कद्दू 6 से 8 रुपए किलो बिका। टमाटर 200 से 300 कैरेट के सौदे हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो