scriptजाम न लगे इसलिए दोपहर ३ बजे से जवाहर मार्ग और राजवाड़ा पर सिटी बस बंद | city bus root divert | Patrika News

जाम न लगे इसलिए दोपहर ३ बजे से जवाहर मार्ग और राजवाड़ा पर सिटी बस बंद

locationइंदौरPublished: Oct 28, 2018 12:11:40 am

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

नए रूट डायवर्सन का सिटी बस को करवाएेंगे पालन, त्यौहारी रौनक आते ही राजवाड़ा सहित आसपास के बाजारों को बनाएेंगे नो व्हीकल जोन
 

जवाहर मार्ग पुल के टूट जाने के बाद से ही राजवाड़ा पहुंच मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। दोपहर होते ही जवाहर मार्ग, राजवाड़ा सहित कई मार्गो पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। आगामी त्यौहार पर इन मार्ग पर वाहन आपस में गुत्थम गुत्था न हो इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत जवाहर मार्ग और राजवाड़ा पहुंच मार्ग पर सिटी बस का दोपहर ३ बजे बाद आने पर रोक लगा दी है। अफसरों का मानना है की शुरूआती दौर में सिटी बस पर रोक लगाई है। विभाग आने वाले कुछ दिनों मे राजवाड़ा को नो व्हीकल जोन करने की तैयारी में है। दीपावली के त्यौहार पर राजवाड़ा खरीदारी करने आए लोगों की सहूलियत के लिए यातायात विभाग ने नए रूट प्लान बनाया है। इसमें जवाहर मार्ग के साथ राजवाड़ा तक आने वाली सिटी बस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ट्रैफिक एएसपी फूल सिंह मीणा ने बताया की जवाहर मार्ग पर पूल टूटने के बाद राजवाड़ा पहुंच मार्ग के साथ जवाहर मार्ग पर दोपहर ३ से रात तक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। दीपावली के पूर्व लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे है। एेसे में मार्ग पर बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ सिटी बस का चलने से यातायात प्रभावित हो रहा है। आगामी त्यौहार तक इन सिटी बस को यहां आने से पूर्णत: रोक लगा दिया गया है। इसके लिए स्टॉफ को निर्देश दिए है। जो जवाहर मार्ग और राजवाड़ा पहुंच मार्ग में इस समय के बीच सिटी बस को मार्ग पर न भेजते हुए डायवर्ट मार्ग भेजेगा।
त्यौहार को देखते हुए इस तरह करेंगे सिटी बस को डायवर्ट, जरूरत पढऩे पर ऑटो और चार पहिया वाहन पर भी लगाएेंगे रोक

– राजमोहल्ले की ओर से आने वाली सिटी बस को जवाहर मार्ग नहीं आने दिया जाएगा।
– कलेक्टर कार्यालय से जवाहर मार्ग की तरफ जाने वाली सिटी बस को हरसिध्दी से यूटर्न करना होगा। यहां से बस दोपहर से रात तक जवाहर मार्ग में प्रवेश नहीं करेगी।

– इसी तरह रीगल तिराहे से होते हुए संजय सेतु पहुंचने वाली सिटी बस को राजवाड़े में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो सिटी बस राजवाड़ा होते हुए महूनाका, एरोड्रम और गांधी नगर जाती है उन्हें दोपहर ३ बजे बाद सुभाष मार्ग से जाना होगा।
– राजवाड़ा पहुंच मार्ग पर इसके बाद भी यातायात का दबाव होगा तो ऑटो पर प्रतिबंध लगा जाएगा। देखने में आया की एक ही समय में १०० से अधिक संख्या में ऑटो राजवाड़ा क्षेत्र में रहते है। – दीपावली के कुछ दिन पूर्व बाजार से चार पहिया वाहन को आने पर रोक लगाएेंगे। कुछ दिन के लिए बाजार पहुंच मार्ग को नो व्हीकल जोन में रखेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो