scriptगांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल, गांव के कांग्रेसी पास | City Congress Failed To Undertake The March On Gandhi Jayanti | Patrika News

गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल, गांव के कांग्रेसी पास

locationइंदौरPublished: Oct 03, 2019 11:09:11 am

Submitted by:

Uttam Rathore

दिखावे के लिए चंद कदम ही चले शहरी नेता, भीड़ देखकर दिग्विजय सिंह जिला अध्यक्ष यादव की थपथपा गए पीठ

गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल, गांव के कांग्रेसी पास

गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल, गांव के कांग्रेसी पास

इंदौर. गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल और ग्रामीण कांग्रेस पास हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में भीड़ देखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव की पीठ थपथपाते हुए आयोजन की तारीफ कर गए, जबकि शहरी नेताओं ने दिखावे के लिए चंद कदम चलकर पदयात्रा निकालने की खानापूर्ति की।
शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के आदेश को ताक पर रख दिया। महात्मा गांधी की जयंती पर पदयात्रा निकालने के आदेश शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को दिए गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने तो पालन किया, लेकिन शहर कांग्रेस कमेटी ने नहीं। गांधी प्रतिमा पर सर्वधर्म प्रार्थना के लिए जुटे कांग्रेस नेता दिखावे के लिए रीगल तिराहा से रवींद्र नाट्यगृह तक ही चले। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस नेताओं की संख्या कम और अन्य संस्थाओं के लोग ज्यादा थे। भीड़ दिखाने के लिए कांग्रेसियों ने इनको अपने साथ शामिल कर लिया। चर्चा है कि सोनिया गंाधी, राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ तक पैदल यात्रा में शामिल हुए, पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन और कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आयोजन को पलीता लगा दिया। दरअसल बाकलीवाल के शहर से बाहर जाने पर टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोड नहीं लिया। नतीजतन गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालने में शहर फेल हो गई।
बात करें जिला कांग्रेस कमेटी की तो यादव के नेतृत्व में बड़ी पदयात्रा निकाली गई। दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री बाला बच्चन, विधायक विशाल पटेल, अंतर सिंह दरबार, ब्लॉक अध्यक्ष पद्म मसकरा और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस नेता शामिल हुए। पदयात्रा तेजाजी नगर से शुरू होकर केलौद करताल, असरावद, माचला -मोरोद, उमरीखेड़ी से 9 मिल शिव नगर, दतोदा फांटा खंडवा रोड पर समाप्त हुई। पदयात्रा में शामिल नेता सफेद टोपी और कुर्ता-पायजमा पहनकर निकले। इस दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। दिग्विजय सिंह ने ग्रामीण नेताओं की भीड़ देखकर यादव की तारीफ करने के साथ पीठ थपथपाई। साथ ही उन्होंने मंच से यादव की तारीफ की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो