scriptक्लाइमेट चेंज का अलर्ट : जुलाई में भी भयंकर तप रही धरती, आ सकता है बड़ा संकट | Climate Change Alert: Great Depression, Even in July, Great Crisis | Patrika News

क्लाइमेट चेंज का अलर्ट : जुलाई में भी भयंकर तप रही धरती, आ सकता है बड़ा संकट

locationइंदौरPublished: Jul 23, 2019 02:01:55 pm

3 दिन में बरसा 11 इंच, बाकी दिन सूखा : बीते दो वर्ष की तुलना में सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा जुलाई का तापमान

indore

क्लाइमेट चेंज का अलर्ट : जुलाई में भी भयंकर तप रही धरती, आ सकता है बड़ा संकट

इंदौर. दुनिया में जलवायु परिवर्तन का हल्ला मचा हुआ है। शबे मालवा तक भी इसका शोर पहुंच चुका है। ठंड-गर्मी की तरह बदलाव का असर मानसूनी मौसम में भी दिख रहा है।

जुलाई में आमतौर पर अधिकतम तापमान 30-32 के बीच रहता है पर इस साल सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 35 डिग्री बना हुआ है। बारिश का कोटा भले ही पूरा हो गया, लेकिन सूखे दिन अधिक होने से धरती गर्माने लगी। बीते 21 दिनों में से शुरुआती सप्ताह के बाद से लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। जुलाई की शुरुआत में लगा था, बारिश के सुहाने दिनों का मजा आएगा पर मानसून ब्रेक की स्थिति जैसी है। एक-दो दिन से कुछ मौसम बना, लेकिन फिलहाल बूंदाबांदी ही हो रही है।
must read : ‘मेरी बेटी से गलत काम कर हत्या की और फिर होटल की चौथी मंजिल से नीचे फेंका’

जुलाई आधा से ज्यादा बीत गया, लेकिन बारिश के दिन 3 से 5 ही रहे, शेष दिन सूरज चमकता रहा। बीते तीन दिन से दिन का तापमान 34.8 के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम भी सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 24.8 पर पहुंच गया। 22 दिन में 16 दिन तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहने से पारा एक बार फिर ऊपर चढ़कर 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 25 जुलाई के बाद सिस्टम बनने की उम्मीद है।
must read : गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गले पर लगाई बंदूक और चला दी गोली, चीखती रह गई युवती

जुलाई 2019 में 16 दिन अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री व पांच ही दिन 30 से नीचे रहा।
जुलाई 2018 में 9 दिन अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री व 12 दिन 30 डिग्री से नीचे।
जुलाई 2017 में 13 दिन तापमान 30 से 32 डिग्री व 8 दिन 30 से नीचे रहा।
ऐसे रहा तापमान का असर

दिन वर्ष-2019 वर्ष-2018 वर्ष-2017
1 जुलाई 32.3 /22.2 33.0/22.6 32.3/23.2
3 जुलाई 26.5/20.4 33.6/24.4 29.6/22.4
5 24.2/20.2 29.8 /22.5 29.4/23.0
7 28.4/22.2 32.4/23.6 31.5/23.0
9 30.6/24.4 31.8/23.5 32.6/23.3
11 32.5/24.2 30.4/22.2 32.0/22.2
13 32.4/23.8 26.6/22.2 30.0/22.0
15 33.0/24.6 26.9/23.0 25.6/22.6
17 33.8/24 29.1/22.8 28.4/22.6
19 34.8/24.1 27.4/22.7 31.8/23.4
21 34.0/23.8 27.2/22.6 30.6/23.0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो