मौसम में तेजी से ठंडक घुलना शुरू हो गई है। उत्तरी हवाओं की वजह से पारा लुढ़ककर आज 12.3 डिग्री पर जा पहुंचा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान भी 26.4 डिग्री आंका गया, जो कि तीन डिग्री कम है।पिछले दिनों उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरा, जिसकी वजह से वहां बर्फबारी और कुछ जगह बरसात हुई। उसके जाने के बाद मौसम साफ है और बर्फ पिघल रही है तो उत्तरी हवाओं का चलना शुरू हो गया है, जो कि इंदौर तक पहुंच रही है। उनका असर ये है कि अब इंदौर का तापमान तेजी से गिर रहा है। ये भी कहा जा सकता है कि ठंड का आगाज हो गया है। आज सुबह चुभने वाली ठंड थी। बगैर स्वेटर और टोपी नहीं निकला जा सकता था।आज सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे का नापा गया तापमान मौसम विभाग ने जारी किया। उसके अनुसार न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी क्योंकि उत्तरी हवाएं चल रही है और वहां का मौसम भी साफ है।