केएलसी छह महीने के निचले स्तर पर
इंडोनेशिया से लातार निर्यात और कच्चे तेल और बाकि खाद्य तेलों में गिरावट से मलेशिया पाम तेल वायदा गिरकर छह महीने में सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज पर सितंबर डिलवीरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट 482 रिंगित या 9.66 प्रतिशत गिरकर 4498 रिंगित प्रति टन पर बंद हुआ, जो कि जनवरी 2020 के बाद से इसकी सबसे तेज दैनिक गिरावट रही है। इंडोनेशिया ने अपने घरेलू बाजार दायित्व योजना के तहत 894481 टन पाम तेल उत्पादों के निर्यात परमिट जारी किए है। सूत्रों का कहना है कि शिकागो सोयाबीन तेल, डालियान में खाद्य तेल और कच्चे तेल में लगातार कमजोरी से बाजार पे दबाव बना है। चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंद 5.1 प्रति गिरा, जबकि इसका पाम तेल अनुबंद में 3.8 प्रतिशत की गिरावट रही। देश में सरसों की आवक 2.70 लाख बोरी रही। सरसों खली की कीमतें घटकर 2650 रुपए क्विंटल पर आई।
इंदौर किसानी मंडी भाव
सोयाबीन 3600 से 6425
सरसों 6000 से 6085
गेहूं लोकवन 1500 से 2323
मक्का 1800 से 2107
काबुली चना 3000 से 9560
देशी चना 3650 से 5305
बटला 2100 से 3600
मूंग 3900 से 5855
मिर्च 7510 से18910
तिल्ली 8300 से 8500
रायडा 5700 से 5800
इमली 900 से 1100
आमचूर 6020 से 6190
कुल आवक 6237 बोरी