scriptMunmun Dutta News: तारक मेहता की बबीता जी मुश्किल में, पुलिस में शिकायत | complaint against tarak mehta actress munmun dutta in mp police | Patrika News

Munmun Dutta News: तारक मेहता की बबीता जी मुश्किल में, पुलिस में शिकायत

locationइंदौरPublished: May 12, 2021 04:04:39 pm

Submitted by:

Manish Gite

tarak mehta actress munmun dutta: इंस्ट्राग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में जातिसूचक शब्दों का किया उपयोग करने पर सोशल मीडिया पर लोग नाराज…।

babita_jinew.png

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की बबीताजी के खिलाफ इंदौर डीआईजी से हुई शिकायत।

इंदौर। टीवी एक्ट्रेस एवं मॉडल मुनमुन दत्ता एक बार फिर मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। इस बार वे जातिसूचक शब्द बोलकर मुश्किल में पड़ गई हैं। बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पर अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत इंदौर डीआईजी को की गई है।

 

अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टीवी एक्ट्रेस (Indian television actress) बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता के खिलाफ इंदौर पुलिस को शिकायत की गई है। वे एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। शिकायत कर्ता ने मय दस्तावेजों के यह शिकायत इंदौर डीआईजी को की है।

 

यह भी पढ़ेंः Real Hero: कोरोनाकाल में फिर आगे आए एक्टर सोनू सूद, इंदौर के लोगों को देंगे ‘ऑक्सीजन’

 

 

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (tarak mehta ka ulta chashma) सीरियल की एक्ट्रेस मुनमुन ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा था कि उन्होंने मस्कारा, लिप टिंट और ब्लश लगाया है, क्योंकि वह यूट्यूब पर आने वाली हैं। अच्छी दिखना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने एक जाति का नाम लेकर कहा कि वे उनकी तरह नहीं दिखना चाहती हैं। मुनमुन के इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोग इस जातिसूचक शब्द से आहत हुए हैं। वे सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता को ट्रोल कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंः Real Hero: फिल्म एक्टर सोनू सूद ने की मदद, अपने पैरों पर खड़ा हो गया यह युवक

https://twitter.com/moonstar4u/status/1391676755853733891?ref_src=twsrc%5Etfw

 

मुनमुन ने माफी मांगी

खबर है कि हरियाणा में भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। जिसके बाद खबर है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, जिसमें कहा गया है कि हिन्दी भाषा का उन्हें ज्यादा ज्ञान नहीं है। इस कारण शब्दों के अर्थ नहीं पता थे। वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और ऐसा किसी के बारे में गलत बोलने का उनका बिल्कुल भी इरादा नहीं था। हर जाति, धर्म, समुदाय के लोगों का देश व समाज के विकास में योगदान है।

 

यह भी पढ़ेंः रानू मंडल के बाद अब मजदूर महिला की आवाज ने मचाया धमाल, करोड़ों लोगों ने की तारीफ, देखें VIDEO


दुर्गापुर में जन्मी है मुनमुन

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 28 सितंबर 1987 को जन्मी मुनमुन ने अंग्रेजी साहित्य में एमए हैं। मुनमुन का बचपन कोलकाता में गुजरा, इसके बाद वे सिंगर भी बनी थीं, लेकिन आकाशवाणी और दूरदर्शन तक ही सीमित रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो