scriptजलते कंडो के बीच संतों की हत्या पर कंप्यूटर बाबा ने किया अनशन | Computer baba Unique protest for 7 hours on murder of hindu saints | Patrika News

जलते कंडो के बीच संतों की हत्या पर कंप्यूटर बाबा ने किया अनशन

locationइंदौरPublished: Apr 29, 2020 11:13:40 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

महाराष्ट्र के पालघर में फिर उत्तरप्रदेश के बुलंद शहर में संतों की हत्या के विरोध में अनशन

computer_baba_protest_for_double_murder.jpg

जलते कंडो के बीच संतों की हत्या पर कंप्यूटर बाबा ने किया अनशन

इंदौर : पहले महाराष्ट्र के पालघर में फिर उत्तरप्रदेश के बुलंद शहर में संतों की हत्या के विरोध में बुधवार को कंप्यूटर बाबा ने जलते कंडो के बीच 7 घंटे का अनशन शुरू किया। कंप्यूटर बाबा इंदौर के अपने गोमट गिरी आश्रम पर अपने शिष्य राघव दास द्वारा धूनी रमाने का 7 घंटे का अनशन शुरू हुआ। शिष्यों ने बताया कि तपती धूप में 10 मिनट धधकते कंडो बीच बैठना सामान्य काम नहीं है।

कंप्यूटर बाबा ने जलते कंडो के बीच बुधवार की सुबह 9 बजे से कम्प्यूटर बाबा अनशन पर बैठे है। पालघर तथा बुलंदशहर में संतो की निर्मम हत्या करने वालो आरोपियों के लिए शीघ्र कठोर दंड की मांग कर रहे है। साथ अनशन पर तपस्या कर ईश्वर से समस्त देशवासियों के कल्याण तथा कोरोना महामारी के अंत की प्रार्थना कर रहें।

कंप्यूटर बाबा ने अपने आसपास कुछ तख्तियां भी लगाई हैं, जिसके जरिए योगी सरकार पर हमला बोला है। कंप्यूटर बाबा अपने गोमट गिरी आश्रम इंदौर में लगातार 7 घंटे तक ऐसे ही बैठे रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, उनके साथ दूसरे संत भी धूनी अनशन कर रहे हैं। तख्तियों में भगवा के राज्य में संतों की हत्या जैसे अन्य 3 तख्तियां लगा कर जप कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो