scriptElection 2019 : भोपाल के बाद अब इंदौर आए कम्प्यूटर बाबा, आज लेंगे कांग्रेसियों की बैठक | computer baba will take meeting of congress in indore | Patrika News
इंदौर

Election 2019 : भोपाल के बाद अब इंदौर आए कम्प्यूटर बाबा, आज लेंगे कांग्रेसियों की बैठक

दिग्विजय सिंह के बाद अब पंकज के लिए संभाला मोर्चा

इंदौरMay 15, 2019 / 04:25 pm

हुसैन अली

baba

Election 2019 : भोपाल के बाद अब इंदौर आए कम्प्यूटर बाबा, आज लेंगे कांग्रेसियों की बैठक

इंदौर. भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए यज्ञ करने वाले कम्प्यूटर बाबा ने अब इंदौर से प्रत्याशी पंकज संघवी के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इसके चलते आज वे कांग्रेसियों की बैठक भी करने जा रहे हैं। इसमें शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन सहित नागपुर के विधायक अशोक धावड़, प्रभारी नीमिष शाह, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा, अर्चना जायसवाल, शशि यादव, देवेंद्र सिंह यादव और सन्नी पठारे आदि मौजूद रहेंगे।
शाम 6.30 बजे से आरएनटी मार्ग स्थित एक होटल में यह बैठक होगी। इसमें कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावी रणनीति के साथ बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा करेंगे। साथ ही चुनाव के अंतिम चरण में संघवी के जनसंपर्क में भी कम्प्यूटर बाबा शामिल होंगे। गौरतलब है कि भोपाल में संतों को इक्कट्ठा कर दिग्विजय सिंह की जीत के लिए सडक़ पर धूनी रमाकर कम्प्यूटर बाबा ने हठ योग किया था। इसको लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया है।
दलितों को साधने के लिए

दलित वर्ग को साधने के लिए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने मुख्य चुनाव कार्यालय पर दलित नेताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने वोट का अधिकार दिया है। उनके बनाए गए भारतीय संविधान को कुछ लोग बदलने की साजिश कर रहे हैं। हमें संविधान की रक्षा के लिए अधिक से अधिक मतदान कर कांगे्रस को जिताना है। इसके लिए उन्होंने नेताओं को दलित समाज का वोट कांग्रेस के पक्ष में करवाने की जिम्मेदारी दी।
बूथ मैनेजमेंट के लिए गांव में

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बूथ मैनेजमेंट जमाने को लेकर कांग्रेसियों की बैठक ली। उन्होंने शहरी क्षेत्र से लगे बिलावली, लिंबोदी, केलोद करताल, तेजाजी नगर और जमानिया खुर्द के साथ पिपल्दा, तिल्लौर खुर्द, मूंडला दोस्तदार, राजधरा, उज्जैनी और बिहाडिय़ा गांव में चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो