कांग्रेस ने जलाए कालीचरण के पुतले
महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने के चलते पूरे शहर में किया विरोध
इंदौर
Published: December 30, 2021 06:00:23 pm
इंदौर. महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के पूरे शहर में कांग्रेस ने पुतले जलाए। शहर के सभी 85 वार्डों में पुतले जलाने के साथ ही उस पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की।
कालीचरण महाराज ने रायपुर में हुई धर्मसंसद के दौरान महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। साथ ही उनकी हत्या को भी सही ठहराते हुए नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हुए हैं। वहीं महात्मागांधी पर टिप्पणी करने के चलते कांग्रेस ने पूरे शहर में कालीचरण का विरोध करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में गुरूवार को सुबह चौराहे, चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने कालीचरण के पुलते लेकर प्रदर्शन किया और उसके पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि कालीचरण के इस बयान के पीछे राजनीतिक लाभ लेने की मंशा नजर आ रही है। कालीचरण उर्फ अभीजित सरग महाराष्ट्र से पार्षद का चुनाव लड़कर हार चुका है ऐसे में अब फिर से किसी खास दल के करीब जाने की कोशिश कर रहा है।
गृहमंत्री पर कांग्रेस हुई सख्त
गुरूवार सुबह खजुराहो से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया था। वहीं इसको लेकर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बयान जारी किया है कि पहले उत्तरप्रदेश का कुख्यात अपराधी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हुआ। अब कालीचरण भी खजुराहो से गिरफ्तार हुआ है। इनकी गिरफ्तारी पर गृहमंत्री को ही पीडा हो रही है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि सरकार ने मध्यप्रदेश को ढोंगी, पाखंडियों और अपराधियों की शरण स्थली बना दिया है। भाजपा ये सपष्ट करे की क्या वे फर्जी राष्ट्रवादियों की संरक्षणदाता है। इस तरह के लोगों की गिरफ्तारी का विरोध करने के पीछे ये ही मंशा साफ हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कालीचरण के पुलते लेकर प्रदर्शन किया
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
