scriptकांग्रेस ने भी किए थे सर्जिकल स्ट्राइक | Congress also had surgical strikes | Patrika News

कांग्रेस ने भी किए थे सर्जिकल स्ट्राइक

locationइंदौरPublished: May 17, 2019 09:04:43 pm

लालबहादुर शास्त्री व इंद्रा गांधी के कार्यकाल में

surgical strikes news

कांग्रेस ने भी किए थे सर्जिकल स्ट्राइक


देपालपुर. 2014 के चुनाव में जो वादे नरेंद्र मोदी ने किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। काला धन लाने की बात कही थी, 15 लाख रुपए प्रत्येक व्यक्तिके खाते में जमा करने की, दो करोड नौकरी प्रतिवर्ष देने की तथा जीएसटी का खुलकर विरोध किया था परंतु प्रधानमंत्री बनते ही मोदी ने जो वादा आपसे किया वह पूरा नहीं किया। ना तो काला धन विदेशों से आया और ना ही 15 लाख रु खाते में जमा हुए। 2 करोड़ नौकरियां देने के स्थान पर 5 करोड़ नौकरियां प्रति वर्ष समाप्त हुई है। उक्त उद्गार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजय स्तंभ चौक पर लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में आयोजित सभा में व्यक्तकिए।
इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी नदारद रहे। बिना दूल्हे के ही बाराती उत्सव का आनन्द लेते रहे। दिग्विजय सिंह 6 बजकर 20 मिनट पर हैलीपेड से स्वर्गीय विधायक जगदीश प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान इंदौर रोड से जा रहे जैन संत आचार्य पद्मभूषित विजय सूरीश्वर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां से सीधे 24 अवतार मंदिर पहुंचे व आरती में शामिल होकर गुरु महाराज की चरण पादुका के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विजय स्तम्भ चौक पर आयोजित सभा में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक लाल बहादुर शास्त्री ने की इंदिरा गांधी का इतिहास गवाह है। वहीं पुलवामा हत्याकांड पर भी दिग्विजय सिंह मोदी को आड़े हाथों लेते हैं कहा कि सीआरपीएफ के अधिकारियों ने दो बार हवाई जहाज की मांग की थी परंतु आपने हवाई जहाज उपलब्ध नहीं कराए। सीआरपीएफ के जवान जब जा रहे थे, तो वाहनों की चैकिंग क्यों नहीं हुई। विस्फोट के बाद सरकार को ऐसे कैसे पता लगा उसमें 2.50 क्विंटल विस्फोटक पदार्थ था। पहले क्यों नहीं पता लगा। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के समर्थन में वोट की गुहार लगाई।
वहीं किसान कर्ज पर बोले कि भाजपा झूठ बोल रही है। कांग्रेस ने जो वादा किसानों के कर्ज माफ ी का किया है, वह पुरा हुआ है। कांग्रेस ने तो शिवराज के भाई व परिवार का भी कर्ज माफ किया है। वहीं मोदी व शाह की जोड़ी को घातक बताते हुए खुले मंच से अमित शाह पर आरोप लगाया कि नोट बंदी में 1 करोड़ पर साढ़े बत्तीस लाख का कमीशन खाया है। नोट बन्दी से सिर्फ भाजपा का फायदा हुआ है। हजारों करोड़ रुपये नोट छापने पर खर्च किए। नोट बंदी से आम आदमी को ही नुकसान हुआ। नकली मामा ने तो नोट बंदी पर बेटियों की शादी में भी कार्ड दिखाना पड़े। वहीं मंच से नरेंद्र मोदी से कई सवाल भी किए कि वे इसका जवाब दें।
भाजपा को डर किसी से नही सिर्फ दिग्विजय सिंह से है क्योंकि इनके नेताओ की नब्ज मेरे पास हैं। वहीं नाम न लेते हुए कहा कि शहीद हेमंत करकरे को श्राप दिया अगर ऐसा था तो आंतकवादी हाफिज सईद को श्राप दे देती।
सभा को विधायक विशाल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, जिस प्रकार आप ने विधानसभा में कांग्रेस को विजय दिलाई, उसी प्रकार लोकसभा में भी कांग्रेस को विजय दिलाएं। सभा को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष ठाकुर, नंदकिशोर यादव, करामत खान, गोकुल पटेल, प्रकाश जैन, किशोर पटेल, बद्री फौजी, सचिन सोनी विरजु जादौन, राजेश बड़वाया सहित बड़ी संख्या में नेतागण उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो