इंदौर

Video : पुलिस प्लॉट पर खुदाई कर ढूंढ़ रही कांग्रेस नेत्री के अवशेष, भाजपा नेता पर है हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक वह सुबह नाश्ता लेने निकली थी, लेकिन उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटी।

इंदौरJan 10, 2019 / 05:28 pm

हुसैन अली

Video : पुलिस प्लॉट पर खुदाई कर ढूंढ़ रही कांग्रेस नेत्री के अवशेष, भाजपा नेता पर है हत्या का आरोप

इंदौर. लापता कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे के मामले में पुलिस टिगरिया बादशाह के पास एक खाली प्लॉट पर खुदाई कर रही है। आशंका है कि भाजपा नेता जगदीश करोतिया और परिवार ने हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर जलाया था। पुलिस शव के अवशेष ढूंढ़ रही है। परिवार के कई लोगों को हिरासत में ले रखा है ।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री ट्विंकल (22) पिता संजय डागरे महेश यादव नगर के समीप रहती थी। ट्विंकल 16 अक्टूबर से लापता है। पुलिस के मुताबिक वह सुबह नाश्ता लेने निकली थी, लेकिन उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटी। ट्विंकल एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। पिता संजय के मुताबिक वह पहले भाजपा से जुड़ी थी। रहस्यमय ढंग से गायब होने के कुछ समय पहले उसने भाजपा छोडक़र कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। ट्विंकल का फोन 16 अक्टूबर के बाद से बंद आ रहा है। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अभी तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसकी आखिरी लोकेशन मरीमाता चौराहे पर ट्रेस हुई थी। माता-पिता को ये आशंका है कि भाजपा के एक नेता ने उसका मर्डर करवा दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.